Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राजस्थान का रण, बसपा विधायकों के विलय पर अर्जी दाखिल
    देश

    फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा राजस्थान का रण, बसपा विधायकों के विलय पर अर्जी दाखिल

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2020Updated:July 28, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी संकट का आज 19वां दिन है। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में आज उनके आवास पर कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में विधानसभा सत्र आयोजन को लेकर चर्चा हो सकती है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। दूसरी तरफ, भाजपा विधायक मदन दिलावर ने बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की है। 

    सीएम गहलोत के निवास पर कैबिनेट बैठक
    राजस्थान के मुख्यंत्री अशोक गहलोत के आवास पर कैबिनेट बैठक जारी है। इसमें विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा हो सकती है। अशोक गहलोत सरकार की तैयारी है कि वह राज्यपाल कलराज मिश्र के सवालों का जवाब तैयार कर तीसरी बार अर्जी दायर करे। गौरतलब है कि, इससे पहले राज्य सरकार की मांग को दो बार राज्यपाल द्वारा खारिज कर दिया गया था। इसके बाद राज्यपाल मिश्र ने कहा कि वह सत्र बुलाने को तैयार हैं, लेकिन सरकार को 21 दिन का नोटिस देने की शर्त माननी पड़ेगी। 

    मायावती ने जमकर बोला कांग्रेस पर हमला
    बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा पहले भी अदालत जा सकती थी लेकिन हम कांग्रेस पार्टी और सीएम अशोक गहलोत को सबक सिखाने के लिए समय की तलाश कर रहे थे। अब हमने कोर्ट जाने का फैसला किया है। हम इस मामले को अकेले नहीं होने देंगे। हम सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। 

    उन्होंने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनावों के बाद बीएसपी के छह विधायकों ने बिना शर्त उन्हें समर्थन दिया। दुर्भाग्य से, सीएम गहलोत अपने दुर्भावनापूर्ण इरादे से और बसपा को नुकसान पहुंचाने के लिए विधायकों को कांग्रेस के साथ असंवैधानिक रूप से मिला दिया। अपने अंतिम कार्यकाल में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। 

    भाजपा ने दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका
    वहीं, भाजपा के विधायक मदन दिलावर ने बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में विलय पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की है। इससे पहले उनकी ही एक याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया था। 

    गहलोत ने प्रधानमंत्री से राज्यपाल के व्यवहार को लेकर बातचीत की
    वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल कलराज मिश्र के व्यवहार को लेकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि उन्होंने सात दिन पहले लिखे पत्र को लेकर भी मोदी से बात की। राज्यपाल ने गहलोत सरकार से विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर दिए प्रस्ताव पर स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरी ओर राजस्थान उच्च न्यायालय ने भाजपा विधायक की याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय को चुनौती दी गई थी। 

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामलला की दर्शन अवधि में हुआ बदलाव
    Next Article कोडरमा : सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, घर से निकली पूजा करने

    Related Posts

    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    घर वापसी कराने वाले हिंदू संगठन को भी विदेशी चंदा नहीं मिल सकता: मद्रास हाईकोर्ट

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट, CJI, राजपाल यादव और शेक्सपियर का एक प्रसंग : ये सुनवाई जो आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी विवाद में केंद्र की एंट्री: पहले से चल रहे मामले में अब दायर की अवमानना याचिका, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त एक्ट से संबंधित फैसले पर होगा पुनर्विचार, CJI बोले- ‘जांच करेंगे और फिर फैसला लेंगे’

    October 7, 2026
    Latest Posts

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.