Seraikela : सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक तेज दौड़ते बैल की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिओ पेट्रोल पंप के पास हुई। घायल युवक की पहचान सिदमा गांव निवासी रविरंजन महतो (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी में कार्यरत हैं। वह ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ एक बैल अचानक सड़क पार करते हुए उनकी बाइक से टकरा गया।
हादसे में रविरंजन सड़क पर गिर पड़े और उनका एक पैर टूट गया, साथ ही सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को एंबुलेंस की मदद से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को नियंत्रित करने की मांग की है।
Also Read : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज
Also Read : जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Also Read : UPSC CSE Prelims 2025: एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 25 मई को
Also Read : मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गो’ली मा’रकर ह’त्या
Also Read : कनाडा की नई विदेश मंत्री बनीं भारतीय मूल की अनीता आनंद को डॉ. एस. जयशंकर ने दी बधाई
Also Read : तीन महीने में दो हजार राशन कार्ड रद्द, आठ हजार लाभुकों के नाम कटे
Also Read : भूकंप के जोरदार झटकों से हिली ग्रीस की धरती
Also Read : लातेहार में अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
Also Read : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज
Also Read : जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई बने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ
Also Read : Cannes 2025: उर्वशी रौतेला का रंग-बिरंगा अंदाज़, पैरट क्लच की कीमत कर देगी हैरान
Also Read : “पूरा देश सेना के साथ”, रांची में BJP ने निकाली तिरंगा यात्रा