Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हाईकोर्ट से बड़ा झटका, फिर सांपों के जहर और ड्रग्स मामले में फंसे एल्विस यादव
    क्राइम

    हाईकोर्ट से बड़ा झटका, फिर सांपों के जहर और ड्रग्स मामले में फंसे एल्विस यादव

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2025Updated:May 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एल्विश यादव की याचिका को खारिज कर दिया है। एल्विश ने नोएडा में रेव पार्टी में ड्रग्स और सांप के जहर से जुड़े मामले में याचिका दाखिल की थी। एल्विश ने याचिका में अपने खिलाफ दाखिल चार्जशीट और समन को रद्द करने की कोर्ट से मांग की थी।

    क्या है पूरा मामला?

    3 नवंबर 2023 को नोएडा के सेक्टर 49 में यूट्यूबर एल्विश यादव समेत कई लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। पीएफए आर्गनाईजेशन के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आईपीसी की धारा 289, 284, 120-B, Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act की धारा 8, 30, 22, 32, 29 और वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 51, 9, 39, 50, 49, 48ए में एफआईआर दर्ज हुई थी।

    सभी पर रेव पार्टी में ड्रग्स, स्नेक वेनम के प्रयोग व जिंदा सांपों के साथ वीडियो बनाने का आरोप लगा था। एल्विश ने विवेचना के बाद कोर्ट में दायर चार्जशीट को रद्द करने की मांग की थी। जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने याचिका को खारिज कर दिया था।

    एल्विश यादव कौन हैं?

    एल्विश यादव का असली नाम सिद्धार्थ यादव है। वह एक भारतीय यूट्यूबर, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और रियलिटी टीवी स्टार हैं। वह कॉमेडी, रोस्टिंग कंटेंट और व्लॉग्स के लिए यूट्यूबर पर प्रसिद्ध हैं। उनका जन्म 14 सितंबर 1997 को गुरुग्राम, हरियाणा में एक हिंदू अहीर परिवार में हुआ था। वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (2023) के विजेता के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए। वह अक्सर विवादों में भी रहते हैं।

    एल्विश अपने हरियाणवी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। उनके सोशल मीडिया पर लाखों में फॉलोअर्स हैं। नोएडा में रेव पार्टी में ड्रग्स और सांप के जहर से जुड़ा मामला सामने आने के बाद एल्विश काफी सुर्खियों में रहे थे।

    Also read: सीजफायर के बाद भी सिंधु जल संधि रहेगी स्थगित…

    Also read: प्रशासन की एक अपील पर उमड़ी भारी भीड़…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर, फिर…
    Next Article आपसी विवाद में युवक की हत्या कर आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगत सिंह जयंती : फांसी से पहले क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?

    September 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड : रांची पुलिस का बॉर्डर सील कर सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों पर शिकंजा

    September 27, 2026
    Latest Posts

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026

    जमशेदपुर गोलीकांड: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सोरेन सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था और पुलिस नियुक्तियों पर उठाए गंभीर सवाल

    September 27, 2026

    ओडिशा : जल-जंगल-जमीन पर वेदांता की कुदृष्टि, 13 साल बाद फिर खुली नियमगिरि को उजाड़ने की साजिश

    September 27, 2026

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.