Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 4:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»इस हाल में मिली महिला की बॉ’डी, जांच में जुटी पुलिस
    क्राइम

    इस हाल में मिली महिला की बॉ’डी, जांच में जुटी पुलिस

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMay 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारती
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक 23 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में बॉडी मिली है। मृतका की पहचान भारती कुमारी के रूप में हुई है, जो कथित रूप से फंदे से लटकी हुई पाई गई है। घटना सिदगोड़ा के एल फोर-9 क्वार्टर की है।

    भारती की दो शादियां हुई थीं। वर्ष 2015 में उसने पहली शादी अमित से प्रेम विवाह के रूप में की थी। उसका पहला पति अमित डिमना क्षेत्र में रहता है, लेकिन बीते तीन वर्षों से वह डेविड नामक युवक के साथ रह रही थी। पहले पति अमित के अनुसार, गुरुवार को डेविड, उसकी मां और भाई चाईबासा गांव गए हुए थे। इसी बीच भारती अचानक बिना बताए सिदगोड़ा लौट आई और देर रात यह घटना हो गई। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी और दरवाजा खुला हुआ था।

    घटना की जानकारी तब हुई जब डेविड का एक दोस्त उसके घर पहुंचा और देखा कि भारती फंदे से लटकी हुई है, लेकिन उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में उसे मर्सी अस्पताल, बारीडीह ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। एमजीएम में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतका गोलमुरी स्थित एक पेट्रोल पंप में काम करती थी। इस घटना के बाद उसका पहला पति अमित सामने आया और उसने गंभीर आरोप लगाए हैं। अमित का दावा है कि भारती की गला दबाकर हत्या की गई और फिर उसे फांसी पर लटका दिया गया ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

    सिदगोड़ा थाना पुलिस ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। सिदगोड़ा थाना गुलापम रब्बानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : सड़क हादसे में मारे गए आठ लोगों के परिजनों से मिले तेजस्वी, दी आर्थिक मदद

    Bharti Kumari Crime news hanging jamshedpur Jharkhand news L-4/9 quarter police investigation postmortem Sidhgora police station suicide suicide case suspicious circumstances woman death women's safety आत्महत्या मामला एल फोर-9 क्वार्टर क्राइम न्यूज खुदकुशी जमशेदपुर झारखंड समाचार पुलिस जांच पोस्टमार्टम फांसी भारती कुमारी महिला मौत महिला सुरक्षा संदिग्ध स्थिति सिदगोड़ा थाना सुसाइड केस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में निषेधाज्ञा… जानें कब
    Next Article धनबाद से शुरू होगी भारत गौरव पर्यटन ट्रेन, कराएगी इन तीर्थस्थलों के दर्शन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    आयकर विधेयक 2025 लोकसभा में पेश, टैक्स दरों में बदलाव नहीं होगा

    August 11, 2025
    झारखंड

    9 IPS और 40 DSP के जिम्मे दिशोम गुरु के श्राद्ध कर्म की सुरक्षा की कमान

    August 11, 2025
    झारखंड

    झारखंड में अपराध बेलगाम, पुलिस सत्ता की कठपुतली : बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2025
    Latest Posts

    आयकर विधेयक 2025 लोकसभा में पेश, टैक्स दरों में बदलाव नहीं होगा

    August 11, 2025

    9 IPS और 40 DSP के जिम्मे दिशोम गुरु के श्राद्ध कर्म की सुरक्षा की कमान

    August 11, 2025

    झारखंड में अपराध बेलगाम, पुलिस सत्ता की कठपुतली : बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2025

    गुमला में भालू का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल

    August 11, 2025

    जमशेदपुर में कनवाई चालक की हत्या के पांच आरोपी फरार, पीड़ित परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियां

    August 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.