Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग झील में डूबे आलेख गौरव का श’व कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बहार
    झारखंड

    हजारीबाग झील में डूबे आलेख गौरव का श’व कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बहार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 22, 2025Updated:April 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आलेख गौरव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग झील में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय आलेख गौरव की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और सदर विधायक प्रदीप प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    क्या हुआ था :
    सोमवार की सुबह बाबूगांव कोर्रा निवासी आलेख गौरव उर्फ मुन्ना (35 वर्ष) झील के किनारे पहुंचा। वहां रखी नाव की रस्सी काटकर वह बिना चप्पू के झील के बीच चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह नाव पर लेट गया और झील के बीच से चिल्लाकर कहता रहा, “पत्नी को बुलाओ, नहीं तो जान दे दूंगा।”

    बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी मायके में रह रही थी और पारिवारिक विवाद के कारण वह डिप्रेशन में था। लगभग चार घंटे बाद नाव में पानी भर गया और वह झील में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन नाव झील के बीच होने के कारण कुछ कर नहीं सके।

    प्रशासन की तत्परता :
    घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन को सूचित किया गया और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। मंत्री इरफान अंसारी ने मौके पर पहुंचकर निर्देश दिया कि शव को जल्द से जल्द निकाला जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में कहीं भी आपदा या घटना होगी, तो वे सबसे पहले पहुंचेंगे।

    सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी मौके का निरीक्षण किया और झील की सुरक्षा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस विषय को विधानसभा में उठाया जाएगा और झील क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की जाएगी।

    शव बरामद :
    कई घंटों की मशक्कत के बाद देर रात तक शव नहीं मिल पाया था। मंगलवार की सुबह चैय और चौपारण से विशेष टीम बुलाई गई, जिसके बाद शव को झील से बाहर निकाला गया।

    Also Read : BREAKING : रांची के हरिओम टावर समेत कई ठिकानों पर ED की रेड

    Alekh Gaurav death by drowning Disaster Management Department District Administration Hazaribagh Lake Hazaribagh mishap incident site Jharkhand news Lake Accident Minister Dr. Irfan Ansari NDRF Team rescue operation Sadar MLA Pradeep Prasad tragic incident water safety आपदा प्रबंधन विभाग आलेख गौरव एनडीआरएफ टीम घटनास्थल जल सुरक्षा जिला प्रशासन झारखंड समाचार झील दुर्घटना डूबने से मौत दर्दनाक हादसा मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रेस्क्यू ऑपरेशन सदर विधायक प्रदीप प्रसाद हजारीबाग झील हजारीबाग हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDC vs LSG : लखनऊ की टीम में बढ़ेगी पेस अटैक की धार, जानें पिच रिपोर्ट
    Next Article झारखंड की व्यवस्था हो रही है भीतर से खोखली : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    झारखंड

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026
    चतरा

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026
    झारखंड

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026
    Latest Posts

    आदित्यपुर और गम्हरिया थानों को मिले नए प्रभारी, एसपी ने जारी किया आदेश

    June 15, 2026

    मयूरहंड से नाबालिग को भगाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

    June 15, 2026

    रोहितश्य रॉय ने झारखंड के एडवोकेट जनरल का कार्यभार संभाला

    June 15, 2026

    रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    June 15, 2026

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.