Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में चार नए भवन बने कोविड केयर सेंटर, पारस एचईसी में आईसीयू केयर की सुविधा उपलब्ध
    झारखंड

    रांची में चार नए भवन बने कोविड केयर सेंटर, पारस एचईसी में आईसीयू केयर की सुविधा उपलब्ध

    Team JoharBy Team JoharJuly 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • एचईसी पारस हॉस्पिटल, सर्ड, रिसालदार अर्बन सीएचसी एवं टाना भगत अतिथिशाला को बनाया गया कोविड केयर सेंटर

    रांची। कोविड-19 के संभाव्य प्रसार को देखते हुए जिला प्रशासन ने आमजनों की देखभाल हेतु तैयारियां तेज कर दी है। अभी तक जिलाभर में सामने आए मामलों के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा एसिम्प्टोमैटिक संक्रमित मरीजों के लिए उपायुक्त रांची के निदेशानुसार चार नए भवनों को कोविड केयर सेंटर के रूप में तैयार कर लिया गया है। जिससे कि आने वाले दिनों में मरीजों की संख्यां में इज़ाफ़ा होने की स्थिति से आसानी से निपटा जा सके, साथ ही किसी को भी बेड के आभाव में इधर-उधर न भटकना पड़े।

    इन भवनों को बनाया गया कोविड केयर सेंटर
    फौरी तौर पर जिन भवनों को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया गया है। उनमें सर्ड, पारस एच ई सी, टाना भगत अथितिशाला एवं रिसालदार अर्बन सीएचसी को कोविड केयर सेंटर में बदला गया है। सर्ड में 93, पारस एचईसी में 50, रिसालदार अर्बन सीएचसी में 90 और टाना भगत अतिथिशाला में 80 सीट है।

    गौरतलब है कि एचईसी पारस हॉस्पिटल में आपात स्थितियों से निपटने से हेतु आईसीयू बेड की भी सुविधा उपलब्ध है। जहां जरूरत पड़ने पर संक्रमित मरीज को बेहतर इलाज के लिए किसी और अस्पताल में ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

    उपायुक्त, रांची छवि रंजन ने कहा, “रांची जिला में कोविड 19 से संक्रमित ज्यादातर मरीज एसिम्प्टोमैटिक श्रेणी में आते हैं। इसी के मद्देनजर, रांची में चार नए कोविड केयर सेंटर तैयार कर लिए गए हैं, जहां कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की चिकित्सकों की उपस्थिति में देख-रेख की जा सकेगी। रांची के लोगों को यह बता देना चाहता हूं कि कोविड के संक्रमण से लड़ने के लिए रांची जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। किसी को भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है।”

    साथ ही उन्होंने कहा कि, “हम कितने तैयार हैं, इससे भी ज्यादा जरूरी बात ये है कि हम खुद को कितना ज्यादा बचा कर रखते हैं। इसीलिए लोगों से अपील है कि घरों से कम से कम निकलें, संभव हो तो बाहर न निकलें एवं हाथों की लगातार साफ-सफाई करते रहें।

    covid 19 Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार के सिविल सर्जन कोरोना पॉजिटिव, झारखण्ड में अब तक 2 सीएस संक्रमित
    Next Article रांची में 61, तो गिरिडीह में 23 आज मिले कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 5328

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026
    Latest Posts

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.