Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, बनी रहेगी जामताड़ा की प्रखंड प्रमुख
    झारखंड

    प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, बनी रहेगी जामताड़ा की प्रखंड प्रमुख

    Team JoharBy Team JoharApril 17, 2025Updated:April 17, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : प्रखंड की प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पंचायत समिति की विशेष बैठक में मतदान के माध्यम से निरस्त हो गया। इस प्रक्रिया के दौरान जहां एक ओर लोकतांत्रिक प्रणाली का अनुपालन सुनिश्चित किया गया, वहीं दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय में सियासी सरगर्मी पूरे चरम पर रही। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एसडीओ अनंत कुमार की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंचायत समिति सदस्यों की गहमा-गहमी और अलग-अलग रायों के साथ हुई। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कुछ सदस्यों ने प्रमुख के कार्यशैली पर सवाल उठाए, जबकि कुछ ने उनके पक्ष में मजबूत तर्क दिए।

    लेकिन चर्चा किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी, जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। एसडीओ अनंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत समिति में कुल 34 सदस्य हैं, जिनमें से 31 सदस्य इस विशेष बैठक में उपस्थित थे। मतदान में 17 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया, जबकि 8 ने विरोध में मतदान किया। 6 वोट विभिन्न तकनीकी कारणों से अमान्य कर दिए गए। पंचायत समिति नियमावली के अनुसार, अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए कम से कम 25 सदस्यों का समर्थन आवश्यक था। आवश्यक संख्या नहीं मिलने के कारण प्रस्ताव खारिज कर दिया गया और प्रमुख लुखुमुनी सोरेन कुर्सी पर बनी रहीं। एसडीओ ने औपचारिक रूप से प्रस्ताव खारिज होने की घोषणा करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों से आपसी मतभेद भुलाकर विकास की दिशा में मिल-जुल कर काम करने की अपील की।

    प्रमुख लुखुमुनी सोरेन ने इस निर्णय को लोकतंत्र की जीत बताते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर चलना चाहती हैं। उन्होंने उप प्रमुख नरेश तूरी समेत सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया और भविष्य में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया। प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ और राजनीतिक हलचल देखी गई। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। प्रमुख लुखुमुनी सोरेन के पति आनंद टुडू जो कि झामुमो के वरिष्ठ नेता हैं, की मौजूदगी से झामुमो के कार्यकर्ता भी दिनभर प्रखंड कार्यालय में डटे रहे। इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, सगीर खान, अनवर अंसारी, तैयब अंसारी, इमरान अंसारी, अशोक सिंह, सोहराब अंसारी, मुखिया देवीसन हांसदा, पार्वती सोरेन, अलता देवी रिजवान शेख, सादिक अंसारी सहित कई पंचायत समिति सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    इस पूरे घटनाक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि पंचायत स्तर पर राजनीतिक समीकरण किस तेजी से बदलते हैं और लोकतंत्र में बहुमत की अहम भूमिका होती है। वहीं प्रमुख ने कुर्सी बचाकर यह भी जता दिया कि संगठनात्मक एकजुटता और जनसंपर्क के बल पर संकट की घड़ी में भी स्थिरता बनाए रखी जा सकती है।

    Also read: राष्ट्र सेवा का पहला कदम मतदान : मुख्य निर्वाचन आयुक्त

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाहुबली राजद विधायक रीतलाल हो सकते हैं गिरफ्तार! SSP क्या बोल गये… जानिये
    Next Article 17 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.