Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जोखिम भरा बता जिसे कई अस्पतालों ने नकारा, उसे यशोदा हॉस्पिटल्स ने कर दिखाया
    झारखंड

    जोखिम भरा बता जिसे कई अस्पतालों ने नकारा, उसे यशोदा हॉस्पिटल्स ने कर दिखाया

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 13, 2025Updated:April 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यशोदा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : उन्नत सर्जिकल देखभाल के क्षेत्र में अग्रणी यशोदा हॉस्पिटल्स ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल ने रांची, झारखंड के 25 वर्षीय सौरव कुमार यादव पर एक जटिल डुअल स्टोमा रिवर्सल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह जानकारी अग्रणी यशोदा हॉस्पिटल्स के डॉ. मूड़े जयंत ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दीं।

    बता दें कि सौरव एक गंभीर सड़क दुर्घटना (रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट) का शिकार हुए थे, जिसके बाद उन्हें फेकल पेरिटोनाइटिस हो गया। इस गंभीर स्थिति में उनकी लैप्रोटॉमी कर डाइवर्जन इलियोस्टॉमी और कोलॉस्टॉमी करनी पड़ी थी। हालांकि, कई महीनों की रिकवरी के बावजूद, उनके मामले की जटिलता को देखते हुए देश के कई प्रमुख अस्पतालों ने यह सर्जरी करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि यह बहुत जोखिमभरी मानी जा रही थी। इसके बावजूद यशोदा हॉस्पिटल्स की अनुभवी टीम ने सिंगल-स्टेज डुअल स्टोमा क्लोजर प्रोसीजर के जरिए उनका सफल इलाज कर दिखाया। यह सर्जरी सौरव की जिंदगी में नया जीवन लेकर आई और चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गई। यह सफलता यशोदा हॉस्पिटल्स की उच्चस्तरीय सर्जिकल तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मेहनत का प्रमाण है।

    इस जटिल सर्जरी को डॉ. मूड़े जयंत, कंसल्टेंट सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट और रोबोटिक सर्जन ने अपनी बहुविशेषज्ञ टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया। इस प्रक्रिया में इलियोस्टॉमी और कोलॉस्टॉमी दोर्ना का इंटरनलाइजेशन, सूक्ष्मता से की गई एनास्टोमोसिस, और सर्जरी के बाद दर्द प्रबंधन शामिल था. जिससे रोगी को तेज़ और सुरक्षित रिकवरी मिली।

    सर्जरी की सफलता पर बोलते हुए डॉ. मूड़े जयंत ने कहा, “डुअल स्टोमा रिवर्सल एक अत्यंत जटिल प्रक्रिया है, जिसमें पाचन तंत्र की प्राकृतिक कार्यप्रणाली को पुनः स्थापित करना होता है। यशोदा हॉस्पिटल्स में हम अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता को मिलाकर अपने मरीजों को सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्रदान करते हैं। हमें खुशी है कि यादव अब सामान्य आहार और जीवनशैली की ओर लौट रहे हैं।”

    सर्जरी के बाद मरीज को सर्जिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (SICU) में रखा गया, जहाँ पोस्ट-ऑपरेटिव पेन मैनेजमेंट और निगरानी की गई। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे सॉफ्ट ओरल डाइट पर शिफ्ट किया गया। ड्रेन हटाने के बाद और बॉवेल फंक्शन के सुधरते ही, उन्हें स्थिर स्थिति में छुट्टी दे दी गई। यशोदा हॉस्पिटल्स लगातार उन्नत सर्जिकल ट्रीटमेंटस के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है और परे भारत तथा विदेशों से आने वाले मरीजों को विशेषज उपचार उपलब्ध कराता है।

    यशोदा ग्रुप के बारे में:

    यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स बीते तीन दशकों से विविध चिकित्सा आवश्यकताओं वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। कुशल नेतृत्व और मजबूत प्रबंधन के अंतर्गत यह समूह चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता का केंद्र बन चुका है। यहां अत्याधुनिक तकनीक और दुर्लभ तथा जटिल प्रक्रियाओं में भी विशेषज्ञ उपचार दिया जाता है। यशोदा ग्रुप हर चिकित्सा और शल्य चिकित्सा विशेषज्ञता में उच्च स्तरीय डायग्नोस्टिक और थेरेप्युटिक सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

    यशोदा हॉस्पिटल, हैदराबाद के अंतर्गत सोमाजीगुड़ा, सिकंदराबाद, मलकपेट और हाइटेक सिटी में 4 स्वतंत्र अस्पताल हैं जिनमें कुल 4000 बेड्स की सुविधा है। गुणवत्ता, सेवा में उत्कृष्टता और संवेदनशीलता के प्रति निरंतर समर्पण के साथ, यशोदा ग्रुप विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं सुलभदरों पर उपलब्ध कराता है।

    Also Read : साई मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव इस दिन, विशेष भक्तिमय कार्यक्रमों का होगा आयोजन

    advanced surgical care colostomy complex surgery dual stoma reversal surgery fecal peritonitis Healthcare hospital success story ileostomy jharkhand laparotomy medical milestone modern medicine ranchi Road Accident Saurav Kumar Yadav single-stage surgery successful surgery Yashoda Hospitals आधुनिक चिकित्सा इलियोस्टॉमी उन्नत सर्जिकल देखभाल कोलॉस्टॉमी जटिल सर्जरी झारखंड डुअल स्टोमा रिवर्सल सर्जरी फेकल पेरिटोनाइटिस मेडिकल कीर्तिमान यशोदा हॉस्पिटल्स रांची लैप्रोटॉमी सड़क दुर्घटना सफल सर्जरी सिंगल-स्टेज सर्जरी सौरव कुमार यादव स्वास्थ्य सेवा हॉस्पिटल सक्सेस स्टोरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोकारो में ठेला पर फल बेचने वाले को मा’री गो’ली, फिर…
    Next Article खरमास खत्म, कल से शुरू हो जायेंगे मांगलिक कार्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जजों की रिटायरमेंट पर पैसों का बहाना नहीं चलेगा: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    Latest Posts

    जजों की रिटायरमेंट पर पैसों का बहाना नहीं चलेगा: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.