Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में चल रही घर से ‘सरकार’, मंत्री घरों से निपटा रहे सरकारी फाइल
    झारखंड

    झारखंड में चल रही घर से ‘सरकार’, मंत्री घरों से निपटा रहे सरकारी फाइल

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लेकर कई मंत्री घरों में कैद होकर सरकारी काम निपटा रहे हैं। कई मंत्री हालांकि कहते हैं कि जब जरूरत पड़ेगी तब सचिवालय जाएंगे।

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना जांच में हालांकि निगेटिव पाए गए हैं, लेकिन उन्होंने खुद को क्वारेंटीन कर लिया है। इधर, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर संक्रमित हैं। इसके बाद राज्य के अधिकांश मंत्री भी घर पर ही अधिक समय गुजार रहे हैं और सरकारी फाइलों का निपटारा भी घर से कर रहे हैं। हालांकि विपक्ष इसको लेकर सरकार पर निशाना साध रही है।

    झारखंड के वित्त एवं खाद्य आपूिर्त मंत्री रामेश्वर उरांव पिछले कुछ दिनों से घर से ही सरकारी कायरें का निपटरा कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अगर जरूरत होगी तो कार्यालय जाएंगें। उन्होंने कहा कि जरूरी फाइलों का घर पर ही निपटारा कर रहे हैं।

    अल्पसंख्यक कल्ययाण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी पूरी तरह घर पर हैं। उन्होंने कहा, “इस कोरोना काल हो या कोई भी समय कार्य मेरी प्राथमिकता में है। फिलहाल ज्यादा काम आवास से ही निपटा रहे हैं।”

    उन्होंने स्वीकार करते हुए कहा कि झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, इस कारण सावधानी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जितना घर से बाहर जाने से बचा जाए, वही अच्छा है।

    इधर, मंत्री श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी सरकारी कामों का निपटारा अपने आवास कार्यालय से ही निपटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने का तरीका सावधानी रखना है। केंद्र सरकार भी लोगों से जरूरत के मुताबिक ही घरों से निकलने की हिदायत देती है, ऐसे में घरों से ही सरकारी कामों का निपटारा किया जा रहा है।

    वैसे, ऐसा नहीं कि केवल मंत्री ही घरों में अधिकांश समय गुजार रहे हैं। कई विधायक भी खुद को घरों में कैद कर रखा है।

    इसके अलावे मंत्री आलमगीर आलम और जगन्नाथ महतो भी अपने सरकारी कायरें का निपटारा घर के दफ्तर से कर रहे हैं।

    इधर, विपक्ष कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर सरकार पर निशाना साध रही है। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव कहते हैं कि झारखंड की स्थिति ‘जनता अनलॉक’ और सरकार क्वोरंटीन’ वाली हो गई है।

    उन्होंने कहा, “झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है। इसके संक्रमण से मंत्री से लेकर संतरी तक नहीं बच रहे हैं, लेकिन सरकार सोई हुई है।”

    उन्होंने कहा कि यहां के कोविड अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड तक नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार को प्रारंभ से ही इस स्थिति के लिए अगाह करती रही लेकिन सरकार नहीं चेती और आज झारखंड के लोगों को यह स्थिति देखना पड़ रहा है।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनौजवान नये कौशल सीख कर भारत की नवान्वेषण की शक्ति का दर्शन करायें: मोदी
    Next Article कोरोना से उत्पन्न संकटकाल में गरीबों और असहायों की निरंतर सेवा कर रहे हैं सुजीत उपाध्याय

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.