Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तीन दिवसीय झारखंड इमेजिंग एक्सपो का हुआ भव्य उद्धघाटन….
    झारखंड

    तीन दिवसीय झारखंड इमेजिंग एक्सपो का हुआ भव्य उद्धघाटन….

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: हरिवंश टाना भगत स्टेडियम खेलगावँ रांची में मंगलवार को तीन दिवसीय 5 वां झारखंड इमेजिंग एक्सपो का उद्धघाटन किया गया। 8 से 10 अप्रैल तक चलने वाले 5TH झारखंड इमेजिंग फोटो वीडियो एक्सपो का विधिवत उद्धघाटन कर्नल जेके सिंह व विशिष्ठ अतिथि डीपी विश्वकर्मा , मनवेश चक्रवर्ती , चितरंजन पात्रा ,गणेश कुमार , संजीव ढल ,संजय प्रधान ,मिथुन जैना ,सुसंतो मोहंती आदि के हाथों संयुक्त रूप से विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    इसके पूर्व झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन सेंट्रल (JPAC)के सेंट्रल अध्यक्ष बापी घोषाल ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व सम्मानित किया। 

    कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में मुख्यातिथि ने कहा इस जीवन की परिकल्पना बगैर तस्वीर की नही की जा सकती। फोटोग्राफी का क्षेत्र आज काफी बड़ा व वृहद हो गया है। अगर देखा जाय तो आज दुनियां भर के 70 प्रतिशत लोगों के हाथों में कैमरा है। बहरहाल इस से सम्बंधित क्षेत्रों का विस्तारीकरण निहायत ही जरूरी है। जिसे लेकर झारखंड इमेजिंग एक्सपो जन जन तक फोटो से संबंधित सामग्री पहुंचाने को कृत संकल्पित है। कोलकाता से पहुंचे वरिष्ठ नामचीन फोटोग्राफर राजू सुल्तानिया ने कहा कि jpac झारखंड के फोटोग्राफरों की एक बड़ी संस्था के रूप में झारखंड में काम कर रही है। आज इनके निर्देशन में झारखंड के फोटोग्राफर व आम युवा भी फोटोग्राफी क्षेत्र में उतर कर अपना कौशल विकास कर व्यापार का सृजन कर अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहें हैं। एक्सपो के पहले दिन लगभग 54 सौ फोटॉग्राफरों ने भाग लिया। वहीं इस एक्सपो में फ़ोटो से सम्बंधित देश की नामी गिरामी कम्पनी के साथ साथ फोटोग्राफी क्षेत्र से सम्बंधित उपकरण उपलब्ध कराने वाली कंपनियां भी पहुंची हैं। जो आने वाले फोटॉग्राफरों को नए तकनीक से रूबरू कराया रही है। उद्घाटन के पूर्व मुख्य अतिथि ने फ़ोटो एक्सपो में लगाये गए फोटोग्राफी व विडियोग्राफी से संबंधित वस्तुओं का मुआयना किया।

    फैशन शो का हुआ आयोजन

    इमेजिंग एक्सपो के पहले दिन मुख्य आकर्षण का केंद्र फैशन शो रहा।यहां रांची मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों द्वारा जर्नलिज्म विषय पर अपना फैशन शो किया। फैशन शो में अखबार के कटिंग से बना परिधान का प्रदर्शन किया गया। जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

    फोटो प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का आयोजन

    एक्सपो में हमारा झारखंड ,वेडिंग कैडिड ,वेडिंग पोट्रेट व जर्नलिज्म विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसे लेकर झारखंड भर से हजारों फोटो ग्राफरों द्वारा भेजी गई तस्वीरों को प्रदर्शनी में लगाया गया। चारो विषयों पर आये हजारों बेहतरीन तस्वीरों में से उत्कृष्ठ तस्वीर खिंचने वाले प्रतिभागी को विजेता घोषित कर निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

    कार्यक्रम को आयोजित करने में अध्यक्ष बापी घोषाल ,उपाध्यक्ष शिव राम गुप्ता ,सचिव उपेंद्र कुमार , संयुक्त सचिव रूपेश कुमार (यश) ,कोषाध्यक राजेश कुमार , पूर्व अध्यक्ष सीके पंडित ,श्रीकांत कुमार , बिरजु प्रसाद ,मीडिया प्रभारी अनुज कुमार पांडेय ,बैजनाथ वर्मा ,सुनील कुमार ,मनीष साह , बिनोद सोनी समेत बड़ी संख्या में JPAC सदस्यों का नाम शामिल है।

    आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झारखंड के 17 जिलों में मुख्य रूप से फोटोग्राफी एसोसिएशन हजारीबाग, झारखंड फोटोग्राफर फेडरेशन रांची ,धनबाद जिला फोटोग्राफर ट्रेड एसोसिएशन , झारखंड फोटोग्राफी एसोसिएशन गुमला ,बोकारो जिला फोटोग्राफर ट्रेड एसोसिएशन, वेस्ट सिंहभूम फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, गिरिडीह जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन , रामगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन , कोडरमा जिला फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर एसोसिएशन, लोहरदगा जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन, फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ सरायकेला खरसावां , चतरा जिला फोटोग्राफी एसोसिएशन , जिला फोटोग्राफर्स एसोसिएशन जामताड़ा , फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर ,दुमका , फोटोग्राफी एसोसिएशन , देवघर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन व गोड्डा फोटोग्राफी एसोसिएशन।

    Also read: फोटोग्राफर अब झारखंड के नाम रौशन कर रहें हैं : सुप्रियो भटाचार्य

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफोटोग्राफर अब झारखंड का नाम रौशन कर रहे हैं : सुप्रियो भटाचार्य
    Next Article डुमरी विधायक जयराम महतो को चाहिए Z कैटेगरी की सुरक्षा, गृह मंत्री को लिखा पत्र..

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.