Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 5:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»दहाड़ने के लिए तैयार बुमराह, MI ने किया यह पोस्ट
    खेल

    दहाड़ने के लिए तैयार बुमराह, MI ने किया यह पोस्ट

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 6, 2025Updated:April 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    MI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 में खराब प्रदर्शन से निराश मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया के जरिए बुमराह की वापसी की घोषणा की. फ्रेंचाइजी ने एक स्पेशल वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बुमराह को शेर के रूप में दर्शाया गया और उन्हें ‘रेडी टू रोअर’ (दहाड़ने के लिए तैयार) के कैप्शन के साथ टीम में शामिल होने की सूचना दी गई. इस वीडियो में बुमराह के फील्ड पर वापस आने की उत्सुकता और जोश स्पष्ट रूप से दिख रहा था. जिससे ना केवल टीम का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि फैंस की उम्मीदें भी जाग उठी हैं.

    𝑹𝑬𝑨𝑫𝒀 𝑻𝑶 𝑹𝑶𝑨𝑹 🦁#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai #TATAIPL pic.twitter.com/oXSPWg8MVa

    — Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025

    बुमराह की चोट के बाद वापसी

    जसप्रीत बुमराह ने जनवरी में सिडनी टेस्ट के दौरान पीठ में समस्या के बाद क्रिकेट से ब्रेक लिया था. इसके बाद उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब किया और अब वह पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं. बुमराह का IPL 2025 सीजन में अब तक कोई भी मैच नहीं हुआ था, और उनकी वापसी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

    The King of the jungle is back in his kingdom 🦁🔥#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/oZMIiSiEm5

    — Mumbai Indians (@mipaltan) April 6, 2025

    RCB के खिलाफ वापसी का सवाल

    मुंबई इंडियंस कल यानी 7 अप्रैल को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच खेलेगी. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि बुमराह इस अहम मुकाबले में खेलेंगे या नहीं. बुमराह की वापसी के बाद उनकी फिटनेस पर सबकी नजरें होंगी, और मैच के दौरान टॉस के बाद ही यह पता चलेगा कि वह खेलेंगे या नहीं.

    IPL 2025 में MI का प्रदर्शन

    मुंबई इंडियंस ने IPL 2025 में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मैच में जीत मिली है. पांच बार की चैंपियन टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है. बुमराह की गैरमौजूदगी में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन उनकी वापसी से टीम को एक बड़ा बल मिलेगा.

    बुमराह का IPL करियर

    जसप्रीत बुमराह का IPL करियर शानदार रहा है. उन्होंने 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था और अब तक 133 मैचों में 165 विकेट हासिल किए हैं. वह एकमात्र IPL सीजन 2023 में नहीं खेल पाए थे, जब उन्हें पीठ में चोट लग गई थी.

    Also Read : SRH vs GT : आज हैदराबाद का सामना गुजरात से, जानें पिच रिपोर्ट

    Bumrah IPL 2025 Jasprit Bumrah Mumbai Indians जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहथियार के दम पर मेडिकल स्टोर में लूट
    Next Article PMCH में इलाज कराने पहुंचा बंदी फरार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CMPDI में काम करने वाली महिला निकली गहना चोर, पति-पत्नी गिरफ्तार

    July 26, 2025
    झारखंड

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को सजा… जानें मामला

    July 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची में युवती पर लिक्विड अटैक, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025
    Latest Posts

    Johar Live Impact : SDO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन करने वाले कई मशीन जब्त, FIR दर्ज

    July 26, 2025

    बोकारो आईजी ने रामगढ़ थानेदार P.K सिंह को किया सस्पेंड, पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई

    July 26, 2025

    जदयू प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जमशेदपुर की बदहाल नागरिक सुविधाओं पर जताई चिंता

    July 26, 2025

    जर्जर सड़क पर धान रोपकर हुआ विरोध, बोले– रोड नहीं तो टोल टैक्स बंद…

    July 26, 2025

    शिक्षक का बेटा बना डिप्टी कलेक्टर, तन्मय कुमार महतो 82 वां स्थान प्राप्त कर बने डिप्टी कलेक्टर

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.