Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»महानवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सिर्फ एक घंटा, कब से कब तक… जानिए
    देश

    महानवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सिर्फ एक घंटा, कब से कब तक… जानिए

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2025Updated:April 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन, महानवमी, इस बार 6 अप्रैल 2025, रविवार को मनाया जा रहा है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवमी पर नौ कन्याओं और एक बटुक बालक को देवी का स्वरूप मानकर पूजन किया जाता है।

    शुभ मुहूर्त सिर्फ एक घंटे का

    इस बार महानवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:50 बजे तक रहेगा। यानी भक्तों को केवल 51 मिनट का विशेष समय मिलेगा जिसमें विधिपूर्वक पूजन करना श्रेयस्कर रहेगा।

    मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि

    महानवमी के रोज दिन की शुरुआत मां सिद्धिदात्री की पूजा से करें।

    शुद्ध होकर लाल वस्त्र पहनें और मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करें।
    नौ कमल के फूल और नौ प्रकार के खाद्य पदार्थ अर्पित करें।
    “ॐ ह्रीं दुर्गाय नमः” मंत्र का जाप यथाशक्ति करें।
    अर्पित कमल के फूल को लाल वस्त्र में लपेटकर सुरक्षित रखें।
    प्रसाद को बाद में निर्धनों में वितरित करें।
    कन्या पूजन की विधि

    महानवमी से एक दिन पहले ही कन्याओं को आमंत्रित करें। पूजन के दिन:

    घर में फूलों से स्वागत करें
    उनके पैर धोकर, साफ आसन पर बैठाएं
    चंदन का टीका, रक्षासूत्र बांधें
    आरती करें और विशेष भोज कराएं जिसमें खीर, पूरी, चने की सब्जी शामिल हो

    भोज के बाद उपहार, दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदा करें
    ध्यान दें: भोजन में लहसुन-प्याज का प्रयोग न करें।

    विशेष उपाय: नौ ग्रहों की शांति और भय निवारण
    मां सिद्धिदात्री के सामने घी का चौमुखी दीपक जलाएं
    मिश्री, गुड़, केला, दही, देसी घी, पान का पत्ता आदि अर्पित करें

    “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे” मंत्र का 108 बार जाप करें
    9 लौंग और देसी कपूर को 9 लाल गुलाब के साथ मां को अर्पित करें
    फिर लौंग को सिर के ऊपर उल्टा वार कर कपूर में जलाएं
    यह उपाय अज्ञात भय से मुक्ति और ग्रह शांति के लिए अचूक माने जाते हैं।

    इस महानवमी, मां सिद्धिदात्री की आराधना और कन्या पूजन से अपने जीवन में सुख, समृद्धि और मनोकामना पूर्ति का मार्ग प्रशस्त करें।

    Also read:इस बार कब मनाई जाएगी दुर्गा अष्टमी, जानें तिथि और कन्या-पूजन की विधि

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर में घुस कर पति-पत्नी को मा’र दी गो’ली
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 06 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ओडिशा भारत के औद्योगिक विकास की अगली ताकत- करण अडानी

    July 2, 2026
    Latest Posts

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.