Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में रामनवमी के दिन शराब की दुकानें खुली तो दर्ज होगी FIR
    झारखंड

    जमशेदपुर में रामनवमी के दिन शराब की दुकानें खुली तो दर्ज होगी FIR

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2025Updated:April 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : रामनवमी का पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 251 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले को 9 सुपर जोन में बांटा गया है। हर एक सुपर जोन में एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात हुआ है। इस तरह पूरे जिले में 9 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके साथ 9 सुपर जोनल पुलिस अधिकारी भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 35 जोन बनाए गए हैं और इनमें 35 जोनल मजिस्ट्रेट और इतने ही पुलिस अधिकारी तैनात हुए हैं। जिले भर के संवेदनशील क्षेत्र में कुल 135 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा संवर्धनशील स्थलों पर 1188 पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। शहर के एंट्री पॉइंट पर भी आवश्यक सतर्कता भारती जा रही है ताकि कोई बाहर से आकर भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए हमले न कर सके। डीसी ने साकची स्थित डीसी सभागार में शहर के मस्जिदों के पेश इमामों के साथ भी बैठक की और उन्हें दिशा निर्देश दिए।

    जिला नियंत्रण कक्ष में दो अधिकारी तैनात

    रामनवमी जुलूस के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष में दो अधिकारी तैनात रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। दो शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा, एक अधिकारी को रिजर्व में रखा गया है। ताकि अगर किसी अधिकारी की तबीयत खराब हो या कोई अन्य इमरजेंसी हो तो रिजर्व में रखा गया अधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष को संभाल सके।

    डीसी अनन्य मित्तल ने 33 मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा है। इनमें से 21 मजिस्ट्रेट धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के लिए और 12 मजिस्ट्रेट घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के लिए रिजर्व रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर इन रिजर्व मजिस्ट्रेट को भी रामनवमी जुलूस वाले दिन तैनाती स्थल पर भेजा जाएगा।

    विसर्जन मार्ग पर मुस्तैद रहेंगे 39 मजिस्ट्रेट

    सोमवार को रामनवमी का विसर्जन जुलूस निकलेगा। विसर्जन जुलूस के मार्ग पर भी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। विसर्जन जुलूसों को सात जोन में बांट कर सात जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, विसर्जन मार्ग पर 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।

    शराब की दुकानें खुलीं तो दुकानदार पर दर्ज होगी FIR

    डीसी अनन्य मित्तल ने निर्देश दिया है कि रामनवमी के दिन सोमवार को 7 अप्रैल को देसी और विदेशी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इसे लेकर शराब की दुकानें रामनवमी के दिन बंद रहेंगी। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले शराब विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    अखाड़े को दिए गए यह निर्देश
    —विसर्जन जुलूस में प्रकाश की व्यवस्था अखाड़ा की तरफ से की जाएगी
    –जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार के प्रयोग पर पाबंदी लगाई गई है
    –सभी जुलूस निर्धारित समय और मार्ग से ही निकाले जाने का आदेश दिया गया है।
    -जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण, भड़काऊ गाना, संगीत या तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी पाबंदी रहेगी
    –जुलूस में जानवरों, घोड़ा, बैल, गाय, हाथी आदि को शामिल करने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
    –जुलूस में शराब पीकर कोई शामिल नहीं होगा। जुलूस के दौरान किसी को शराब पिलाने पर भी पाबंदी लगाई गई है।
    -जुलूस में पटाखा फोड़ने व हथियार लेकर चलने पर भी रोक लगाई गई है।

    Also read: जमशेदपुर में दो दिन रहेगी NO ENTRY, पुलिस कब-कब… जानिए

    Also read:जमशेदपुर में बढ़ते क्राइम रेट को देखते हुए SSP से मिलीं MLA पूर्णिमा साहू

    Also read: जमशेदपुर में 2 दिनों तक NO ENTRY, किसकी… जानिए

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर भगवामय हुई राजधानी, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
    Next Article हनुमान जैसी ऊर्जा और भगवान राम की तरह मर्यादा के साथ मनाएं रामनवमी : चंदन कुमार सिन्हा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026
    Latest Posts

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.