Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»छठी मइया की कृपा से हर विपत्ति को पार कर बढ़ते हैं आगे : IAS कंचन सिंह
    जोहार ब्रेकिंग

    छठी मइया की कृपा से हर विपत्ति को पार कर बढ़ते हैं आगे : IAS कंचन सिंह

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 3, 2025Updated:April 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IAS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की पहली महिला IAS कंचन सिंह को आस्था का महापर्व छठ पर अटूट विश्वास है. पूरा परिवार छठ महापर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते है. इतना ही नहीं कंचन सिंह अपने कार्यालय की जिम्मेदारियों का निर्वहन के साथ-साथ छठ व्रत करती है. वहीं, कंचन सिंह के IPS पति चंदन कुमार सिन्हा भी उनका इस पर्व में बढ़ चढ़कर मदद करते है. वर्तमान में चंदन कुमार सिन्हा रांची के डीआईजी सह एसएसपी के पद पर है. शहर की विधि-व्यवस्था को देखते हुए अपने आवास में धूमधाम से छठ महापर्व मनाते है.

    महापर्व छठ को साल में दोनों बार करने वाली IAS अधिकारी कंचन सिंह बताती हैं कि छठी मइया की कृपा से ही पूरा परिवार चलता है, खासकर छठी मइया की उनके परिवार पर विशेष कृपा है, जिसकी बदौलत कठिन से कठिन समय में हर विपत्ति को वे लोग पार कर आगे बढ़ते हैं. कंचन सिंह के लिए इस बार का छठ पर्व विशेष रूप से आशीर्वाद लेकर आया. इसी वर्ष कंचन सिंह को प्रमोशन मिला है जिसके बाद वे IAS अधिकारी बन गयी हैं. वहीं कुछ महीने पहले ही उनके पति IPS अधिकारी चंदन कुमार सिन्हा को भी DIG रैंक में प्रमोशन दिया गया है. कंचन सिंह ने बताया कि सब मां की महिमा है.

    IAS अधिकारी कंचन सिंह ने कहा कि कार्तिक महीने वाला छठ पूजा चैती छठ की तुलना में कम कठिन होता है। चैत में गर्मी प्रचंड रहती है। घूप के चलते निर्जला उपवास थोड़ा कठिन हो जाता है, पर छठी मइया की कृपा ऐसी कि सब आसानी से पार लग जाता है। वहीं, कंचन सिंह ने अपने IPS पति चंदन कुमार सिन्हा को लेकर कहा कि उन्हें भी छठ मइया में असीम आस्था है। शहर भर में कानून व्यवस्था संभालते हुए पूरे नेम-निष्ठा के साथ वे पूजा में सहयोग करते हैं। खुद अपने माथे पर दउरा उठाकर घाट पर जाते और अर्घ्य देते हैं। छठ पर उनका पूरा परिवार एक साथ जुटा है।

    Also Read : माथे पर दउरा लिये अर्घ्य देने चल दिये रांची पुलिस कप्तान…

    Also Read : बोकारो में 400 टन अवैध कोयला जब्त, धंधेबाजों में हड़कंप

    Also Read : किसने चालू किया था पेस्टल ब्राइड का ट्रेंड, 90s में हुई थी शुरुआत… 

    Also Read : त्योहारों पर बिजली कटौती को लेकर झारखंड HC ने सरकार और बिजली विभाग से मांगा जवाब

    Also Read : आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होने से आक्रोशित आदिवासी समुदाय, बंद कराने उतरा सड़क पर

    Also Read : आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं होने से आक्रोशित आदिवासी समुदाय, बंद कराने उतरा सड़क पर

    Also Read : 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, SC ने लगाई कलकत्ता HC के फैसले पर मुहर

    Also Read : झोले में उपर था आलू, नीचे का सामान देख चकराई पुलिस

    we overcome every difficulty and move forward: IAS Kanchan Singh With the blessings of Chhathi Maiya छठी मैया की कृपा से हर विपत्ति को पार कर बढ़ते हैं आगे : IAS कंचन सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में तीन IAS अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार
    Next Article बिजली अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, 4 अपराधी धराए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.