JoharLive Desk
पूर्णिया: पूर्णिया बस स्टैंड के पास मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी जा रही न्याय ट्रैवल्स की यात्री बस डिवाईडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सोमवार की सुबह हुई इस दुर्घटना के बाद बस तेज आवाज के साथ धू-धूकर जल गई।
इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 29 घायल हैं।
 दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज पूर्णिया के सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में कई की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों और अग्निशमन विभाग के दस्ते ने आग को बुझाने का काम शुरू किया। दुर्घटना के बाद कई लोग शीशा तोड़कर बस से बाहर निकले। वहीं पांच लोगों की जलकर मौत हो गई।
घायलों
- श्याम किशोर सिंह (49) बेगूसराय
 - रानी देवी (38) बेगूसराय
 - निशु कुमारी (19) बेगूसराय
 - शुभम कुमार (20) बेगूसराय
 - प्रशांत कुमार (35) पटना
 - अवनीश चैधरी (32) पटना
 - संतोष कुमार (36) बेगूसराय
 - संतोष कमती (38) बेगूसराय
 - प्रेम कुमार दास(48) बेगूसराय
 - मो. जियाउद्दीन (42) बेगूसराय
 - शबाना (37) बेगूसराय
 - फैजान (3) बेगूसराय
 - शाहबुद्दीन (12) बेगूसराय
 - अजय सिंह पूर्णिया
 - श्वेता सिंह (35) पूर्णिया
 - यश (10) पूर्णिया
 - आंशिक (2) पूर्णिया
 
