Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नाइट गार्ड ह’त्याकांड के मोस्ट वांटेड अब पुलिस के शिकंजे में…
    जोहार ब्रेकिंग

    नाइट गार्ड ह’त्याकांड के मोस्ट वांटेड अब पुलिस के शिकंजे में…

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नाइट गार्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Latehar : नाइट गार्ड बालगोविंद साव मर्डर केस में मोस्ट वांटेड प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीप गंझू और किशुन भगत उर्फ किशुन जी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव से गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों की निशानदेही पर दो सिंगल शॉट देशी रायफल, आठ एमएम की दो जिंदा गोलियां, आठ एमएम का एक खोखा, मारे गये नाइट गार्ड का मोबाइल फोन और JSJMM यानी झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा का एक पर्चा बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ लातेहार के अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। इस बात का खुलासा आज यानी गुरुवार को लातेहार पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने किया।

    SP कुमार गौरव ने मीडिया को बताया कि बीते 26 दिसंबर 2024 की रात में नाइट गार्ड बालगोविंद साव की बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। लातेहार थाना क्षेत्र के उलगड़ा गांव के औरंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य में बतौर नाइट गार्ड तैनात था। हत्या की जिम्मेदारी JSJMM के प्रदीप सिंह ने पर्चा छोड़ कर ली थी। इस मामले में पांच संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं, कांड में वांटेड मुख्य आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीप गंझू और किशुन भगत उर्फ किशुन जी फरार थे। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही थी। इसी दरम्यान बीते एक अप्रैल को इंफॉर्मेशन मिली कि प्रदीप और किशुन को चंदवा थाना क्षेत्र के नगर गांव में देखा गया है। दोनों फिर से उलगड़ा गांव के औरंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगे लोगों पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन के बाद टीम गठित की गयी। गठित टीम ने बताये गये लोकेशन पर रेड मारी और दोनों को धर दबोचा। दोनों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य सामान जब्त कर लिये गये।

    Also Read : नाबालिग की रे’प के बाद ह’त्या, गुस्साये लोगों ने आरोपी को जमकर पी’टा

    The most wanted in the night guard murder case is now in the clutches of the police... नाइट गार्ड हत्याकांड के मोस्ट वांटेड अब पुलिस के शिकंजे में...
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्राइवेट स्कूलों वाले बयान पर कुछ करके दिखाएं शिक्षा मंत्री : अजय राय
    Next Article राजधानी में उत्पाद विभाग की रेड, 10 अवैध शराब अड्डे नष्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    Latest Posts

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.