Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नाबालिग की रे’प के बाद ह’त्या, गुस्साये लोगों ने आरोपी को जमकर पी’टा
    जोहार ब्रेकिंग

    नाबालिग की रे’प के बाद ह’त्या, गुस्साये लोगों ने आरोपी को जमकर पी’टा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 3, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नाबालिग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : एक 11 साल की नाबालिग लड़की का रेप कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने डेड बॉडी को रिकवर कर लिया है। नाबालिग की डेड बॉडी संदेही गुनहगार के घर से बरामद की गयी और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान 35 सल के टिंकू शर्मा के तौर पर की गयी। यह वारदात पलामू के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से सामने आई है। आरोपी इसी थाना क्षेत्र के कान्दू मोहल्ला का रहने वाला है।

    मिली जानकारी के अनुसार 11 साल की नाबालिग लड़की की मानसिक हालत बहुत बढ़िया नहीं थी। वह अक्सर मोहल्ले में घूमा करती थी। बीते कल यानी बुधवार को भी वह दिन के करीब 11 बजे अपने घर से निकली। दोपहर दो बजे तक जब घर नहीं पहुंची तो, परिजनों को उसकी चिंता होने लगी। घरवाले उसे खोजने लगे। उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया, पर उसका कहीं अता-पता नहीं चल पाया। इसी दरम्यान टिंकू शर्मा ने कुछ लोगों को बताया कि किशोरी उसे मिली थी। आम मांग रही थी। उसे घर भेज दिया था। आसपास के लोगों को संदेह होने पर अगल-बगल के CCTV को खंगाला तो पता चला कि टिंकू शर्मा उस बच्ची को अपने घर की ओर ले जा रहा है। जब उससे सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि 30 हजार में उसे बेच दिया है। इस संबंध में टीओपी 2 पुलिस को जानकारी दी गयी। इल्जाम है कि पुलिस हिली-डुली तक नहीं और उन लोगों को शहर थाना भेज दिया। शहर थाना में भी जानकारी दी गई लेकिन वहां से भी तत्काल कार्रवाई के लिए मौके पर पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। इस बीच संदेह के आधार पर रात में स्थानीय लोगों ने टिंकू शर्मा के बंद घर को खोला तो वहां नाबालिग लड़की का डेड बॉडी नग्न अवस्था में मिली। उसके चेहरे पर पत्थर से वार किया गया था।

    नाबालिग की डेड बॉडी देखते ही घरवालों और ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर आ गया। उन लोगों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई कर दी। अधमरा होकर वह सड़क पर गिर गया। पुलिस के आने के बाद रात करीब 11 बजे उसे इलाज के लिए MRMCH पहुंचाया गया। SDPO मणि भूषण प्रसाद ने मीडिया को बताया कि संदेही गुनहगार युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कस्टडी में उसका इलाज चल रहा है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।

    इसे भी पढ़ें : विपक्ष के विरोध के बावजूद लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास, अब राज्यसभा में होगी असली परीक्षा

    angry people beat up the accused Minor raped and murdered गुस्साये लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा नाबालिग की रेप के बाद हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द, SC ने लगाई कलकत्ता HC के फैसले पर मुहर
    Next Article झारखंड के 10 जिलों में गर्जन और तेज हवा का ऑरेंज अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    Latest Posts

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.