Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चैत्री छठ महापर्व का खरना आज, इसके बाद होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास
    झारखंड

    चैत्री छठ महापर्व का खरना आज, इसके बाद होगा 36 घंटे का निर्जला उपवास

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : लोक आस्था का महापर्व चैत्री छठ 1 अप्रैल को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है. इसके साथ ही दुसरे दिन यानि आज खरना है, जिसे लोहंडा भी कहा जाता है. यह चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 10 मिनट पर हुआ. जबकि सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 38 मिनट पर होगा.

    छठ महापर्व में खरना का खास महत्व है. इस दिन व्रती दिनभर व्रत रखकर खरना का प्रसाद बनाते हैं. फिर शाम में पूजा के पश्चात प्रसाद (खीर) ग्रहण करती हैं. इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत आरंभ होता है. खरना में व्रती तन और मन का शुद्धिकरण करते हैं.

    खरना के दिन बनता है खीर खरना के दिन गुड़ और चावल से शुद्ध तरीके से खीर बनायी जाती है. खरना पूजा में खीर के अलावा अलग-अलग क्षेत्र की परंपरा के मुताबिक,  केला व अन्य चीजें भी रखी जाती हैं. इसके अलावा प्रसाद में रोटी, पूरी, गुड़ की पूरियां और मिठाइयां भी भगवान को अर्पित की जाती है.

    नये मिट्टी के चूल्हे व आम की लकड़ी में बनता है प्रसाद खरना का प्रसाद नये मिट्टी के चूल्हे पर बनता है. लेकिन बदलते जमाने के साथ अब खीर बनाने के लिए गैस-चूल्हा का भी इस्तेमाल होने लगा है. खरना का प्रसाद बनाने में सिर्फ आम की लकड़ी का ही प्रयोग किया जाता है.

    खरना का प्रसाद ग्रहण करने के नियम खरना के दिन जब व्रती शाम में पूजा और प्रसाद ग्रहण करते हैं, तो उस समय घर में पूरी शांति रखी जाती है. ऐसा माना जाता है कि आवाज होने पर व्रती प्रसाद खाना बंद कर देते हैं. इस दिन घर के सभी सदस्य व्रती के प्रसाद ग्रहण करने के बाद ही उनसे प्रसाद लेते हैं.

    छठ महापर्व चार दिनों का त्योहार छठ का पर्व चार दिनों का होता है. यह पर्व नहाय खाय से शुरू होता है. दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन शाम को अर्घ्य और चौथे दिन सुबह अर्घ्य देकर पारण किया जाता है. पहला अर्घ्य इस साल 3 अप्रैल को है. इस दिन इस दिन सूर्यास्त शाम 06 बजकर 05 मिनट पर होगा. 4 अप्रैल को उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जायेगा. इस दिन सूर्योदय 05 बजकर 38 मिनट पर होगा. इसके बाद पारण करके चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 02 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    1 अप्रैल 36 घंटे का निर्जला व्रत 36-hour waterless fast April 1 Chaitra month Chaitri Chhath Chhath Mahaparv devotees Fasting Folk Faith Kharna Kharna Prasad kheer Lohanda major festival Nahay-Khay Panchami Tithi purification of body and mind Shukla Paksha special significance Sunrise Sunset worship खरना खरना का प्रसाद खास महत्व खीर चैत्र मास चैत्री छठ छठ महापर्व तन और मन का शुद्धिकरण नहाय-खाय पंचमी तिथि पूजा महापर्व लोक आस्था लोहड़ा व्रत व्रती शुक्ल पक्ष सूर्यास्त सूर्योदय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2025: आज का महामुकाबला – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटंस
    Next Article महात्मा गांधी सेतु पर भीषण ट्रक हादसा, एक की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.