Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 2:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची के सीनियर डॉक्टर्स ने मनाया भारतीय नववर्ष, क्या बोल गये… जानें
    झारखंड

    रांची के सीनियर डॉक्टर्स ने मनाया भारतीय नववर्ष, क्या बोल गये… जानें

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMarch 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    भारतीय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के जाने माने चिकित्सक डॉ. एचपी नारायण ने कहा कि भारतीय नववर्ष पूर्णतः वैज्ञानिक और व्यावहारिक है। हमें अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। भारतीय संस्कृति में ज्ञान पर कभी कोई शुल्क या कॉपीराइट नहीं था। यह अवधारणा बाद में विदेशी सभ्यताओं के साथ आई, जब कॉपीराइट जैसे नियम लागू हुए। मौका था भारतीय नववर्ष मिलन समारोह का। समारोह राजधानी रांची के IMA हॉल में NMA यानी नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन रिम्स की ओर से आयोजित किया गया था। इस समारोह में शहर के कई दिग्गज डॉक्टरों ने शिरकत की। 

    मौके पर मौजूद डॉ सतीश मिढा ने NMO के विभिन्न कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी। डॉ मिढ़ा ने कहा कि हम पश्चिमी सभ्यता के नववर्ष को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं, लेकिन अपने नववर्ष को उसी स्तर पर नहीं मनाते। इसलिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए।

    कार्यक्रम कार्यक्रम कार्यक्रम

    इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में रिम्स के स्टूडेंट्स ने अतिथियों का स्वागत नृत्य और गीत के जरिये किया। साथ ही डॉक्टरों के छोटे बच्चों ने भी श्लोक, गाने और डांस से सभी का मन मोहा। करुणा अनाथालय के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत वंदना इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। करुणा एनएमओ रांची की मुख्य परियोजना है, जो अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए आश्रय का काम करती है। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर इस कार्यक्रम में फलाहार और सात्विक आहार की भी व्यवस्था की गई थी। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और परंपराओं को मनाने का एक सुंदर प्रयास था, जिसमें सभी ने मिलकर नववर्ष का स्वागत किया।

    इस कार्यक्रम में एनएमओ रांची के संरक्षक डॉ एचपी नारायण, डॉ उषा रानी, पूर्व एनएमओ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सतीश मिढ़ा, झारखंड के पूर्व अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार, रांची जिला अध्यक्ष डॉ शंभूनाथ सिंह, झारखंड के उपाध्यक्ष प्रो डॉ पवन कुमार, डॉ ओमप्रकाश, डॉ विक्रांत रंजन, डॉ रंजन देव, डॉ धर्मवीर सिंह, डॉ आकांक्षा चौधरी, डॉ अमर गुप्ता समेत कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थके और मानसिक रूप से बीमार हो गए हैं : प्रशांत किशोर

    Chaitra Shukla Pratipada Grand Event IMA Hall IMA हॉल Indian New Year meet and greet ceremony National Medicos Organization NMO ranchi Rims senior doctors Vikram Samvat 2082 एनएमओ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन भव्य आयोजन भारतीय नववर्ष मिलन समारोह रांची रिम्स वरिष्ठ चिकित्सक विक्रम संवत 2082
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिर्फ वादा करने वाले नेताओं से रहें सावधान : RJD सांसद सुरेंद्र यादव
    Next Article माइकिंग करने वाले ASI को SP ने किया निलंबित

    Related Posts

    जमशेदपुर

    मोंथा चक्रवात को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट, डीसी ने विभागों को तात्कालिक कार्रवाई के निर्देश दिए…

    October 29, 2025
    शिक्षा

    रेलवे ने जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर निकाली वैकेंसी, नोटिफिकेशन जारी

    October 29, 2025
    झारखंड

    सिमडेगा में मालगाड़ी पलटी, राउरकेला-हटिया रेल लाइन पूरी तरह बाधित

    October 29, 2025
    Latest Posts

    मोंथा चक्रवात को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट, डीसी ने विभागों को तात्कालिक कार्रवाई के निर्देश दिए…

    October 29, 2025

    रेलवे ने जूनियर इंजीनियर और अन्य पदों पर निकाली वैकेंसी, नोटिफिकेशन जारी

    October 29, 2025

    सिमडेगा में मालगाड़ी पलटी, राउरकेला-हटिया रेल लाइन पूरी तरह बाधित

    October 29, 2025

    मुकेश सहनी ने NDA पर बोला हमला, पर नीतीश कुमार को सराहा, बोले- हमें गर्व है…

    October 29, 2025

    सर्दियों में सरसों का तेल: फायदे के साथ ध्यान रखें सावधानियां

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.