Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में ओलावृष्टि के बाद नुकसान का आकलन शुरू, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा
    झारखंड

    झारखंड में ओलावृष्टि के बाद नुकसान का आकलन शुरू, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 22, 2025Updated:March 22, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फसल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के बाद फसल को हुए नुकसान का आकलन शुरू हो गया है। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने फसलों के नुकसान पर मुआवजा राशि भुगतान को लेकर राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ इरफान अंसारी से बातचीत की है। आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने आश्वस्त किया है कि बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसल के नुकसान का सरकार बहुत जल्द उचित मुआवजा भुगतान करेगी। इधर, कृषि मंत्री के निर्देश पर मांडर विधानसभा क्षेत्र के सभी पांच प्रखंडों के अधिकारियों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

    मांडर विधानसभा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद शुक्रवार को कृषि मंत्री ने अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर फसल के नुकसान की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। प्रखंड और अंचल के पदाधिकारियों को तीन दिनों के अंदर जिला मुख्यालय में फसल नुकसान के आकलन से संबंधित रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। झारखंड के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश और ओलावृष्टि में खेत में लगी फसल को भारी नुकसान की शिकायत लगातार मिल रही है। रिपोर्ट के आधार पर किसानों को उनके फसल के नुकसान के मुआवजे की राशि भुगतान की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है।

    राज्य के अन्य हिस्सों से भी क्षति की सूचना बारिश और ओलावृष्टि से लोहरदगा समेत संताल के कुछ जिलों और कोल्हान में भी फसलों को क्षति की सूचना है। किसानों की रबी फसल समेत आम,लीची के मंजर झड़ गए हैं। कई इलाकों में बिछी बर्फ की चादर ओलावृष्टि के बाद रांची के तुपुदाना से बेड़ो तक और लोहरदगा के भंडरा से पेशरार तक शिमला की बर्फबारी से नजारा दिख रहा था। ऐसा लग रहा था मानो जंगल और पहाड़ के साथ खेल-खलिहान ने सफेद चादर ओढ़ रखी हो।

    चाईबासा में हुई 77 मिमी बारिश कोल्हान में शुक्रवार को बारिश का व्यापक असर दिखा। पश्चिमी सिंहभूम में आंधी-बारिश से कई जगहों पर छप्पर उड़ गये। चाईबासा में 77 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। ओलावृष्टि से आम और प्याज समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरायकेला-खरसावां में आंधी तूफान से कई पेड़ भी सड़क पर गिर गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप है। कई क्षेत्रों में आधे घंटे तक ओलावृष्टि हुई। जमशेदपुर में 5.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

    Also Read : भोरे-भोर घर में सेंधमारी, लाखों का माल ले उड़े चोर

    Agriculture Department Agriculture Minister Animal Husbandry Minister assessment begins block officials compensation amount compensation payment Cooperation Minister crop damage damage assessment disaster management minister disaster relief Dr. Irfan Ansari farmer compensation farmers' crops Government Assistance Hailstorm harkhand heavy rainfall Mandar assembly Shilpi Neha Tirkey state government आकलन शुरू आपदा प्रबंधन मंत्री आपदा राहत ओलावृष्टि किसान मुआवजा किसानों की फसल कृषि मंत्री कृषि विभाग झारखंड डॉ इरफान अंसारी नुकसान आकलन पशुपालन मंत्री प्रखंड अधिकारी फसल नुकसान मांडर विधानसभा मुआवजा भुगतान मुआवजा राशि मूसलाधार बारिश राज्य सरकार शिल्पी नेहा तिर्की सरकारी सहायता सहकारिता मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleEarth Hour 2025 : दुनियाभर में आज एक घंटे के लिए छा जाएगा अंधेरा!
    Next Article भाजपा नेता ने पत्नी समेत चार लोगों पर बरसाईं गोलियां, बेटा और बेटी की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.