Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सदन में MLA शशिभूषण मेहता ने फाड़े दस्तावेज, लगाया पक्षपात का आरोप
    झारखंड

    सदन में MLA शशिभूषण मेहता ने फाड़े दस्तावेज, लगाया पक्षपात का आरोप

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधानसभा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 13वें दिन यानि बुधवार को पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता के प्रश्न पढ़ने के दौरान असमंजस की स्थिति बन गई। प्रश्न पढ़ते समय वह कुछ क्षण रुक गए, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उनके प्रश्न को पढ़ा हुआ मान लिया।

    इस पर विधायक मेहता ने अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि क्यों 12 बजे से यहां आकर बैठते हैं, जब पढ़ने के लिए वक्त ही नहीं दिया जाता। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें बोलने का मौका दिया। साथ ही उन्हाेंने कहा कि और कुछ आरोप लगाना है तो लगा दीजिये। इसके बाद कुशवाहा शशिभूषण मेहता आक्रोशित हो गये। उन्होंने अपने हाथ में रखे कागज को फाड़ दिया और कहा कि वह नहीं पढ़ेंगे। वहीं कुछ सदस्यों ने उन्हें पढ़ने के लिए कहा, तब भी वह यह कहते रहें कि वह नहीं पढ़ेंगे।

    इस स्थिति पर विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी को कहा कि आप देखिये, आसन की कहां गलती है। सदस्य किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। आसन के सामने प्रश्न को फाड़ना कहीं से उचित नहीं है। आचरण अच्छा नहीं है। इस पर विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने अपने वक्तव्य में कहा कि थोड़ी गलती हुई है। वह प्रश्न पढ़ते वक्त थोड़ा रुक गये थे और आपको लगा कि पढ़ना हो गया। कभी-कभी ऐसा हो जाता है।

    इस पर संसदीय कार्यमंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि नियमानुसार प्रश्नकाल का प्रश्न 50 शब्द से अधिक नहीं होना चाहिये। लेकिन हम लंबा सवाल भी पढ़ते हैं। सदन में इस तरह का व्यवहार ठीक नहीं। वह पक्ष और विपक्ष के विधायकों से आग्रह करेंगे कि ऐसा व्यवहार ना करें।

    Also Read : झारखंड विस बजट सत्र 2025 : सदन में 13वें दिन की कार्यवाही जारी

    12 O'clock 12 बजे 13th Day 13वां दिन allegations anger Assembly Speaker Bias Budget Session confusion displeasure Jharkhand Legislative Assembly Kushwaha Shashibhushan Mehta Members Asked to Read No Time Given Opportunity to Speak Panki MLA Question Tearing Paper Will Not Read असमंजस आक्रोश आरोप कागज फाड़ना कुशवाहा शशिभूषण मेहता झारखंड विधानसभा नहीं पढ़ेंगे नाराजगी पक्षपात पढ़ने के लिए पांकी विधायक प्रश्न बजट सत्र बोलने का मौका वक्त नहीं दिया विधानसभा अध्यक्ष सदस्यों ने कहा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइस बार IPL में एक नहीं, कई बार होगी ओपनिंग सेरेमनी
    Next Article हजारीबाग की दनुआ घाटी में फिर बहा खू’न… जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.