Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»RJD MP सुधाकर सिंह ने CM को लिखा पत्र, वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग
    बिहार

    RJD MP सुधाकर सिंह ने CM को लिखा पत्र, वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RJD
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार सरकार के वित्त और अन्य सरकारी विभागों में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर RJD सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने सीनियर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनके अनुसार वे अपने पद का दुरुपयोग कर निजी कंपनियों और गैर सरकारी संगठनों (NGO) को फायदा पहुंचा रहे हैं.

    सुधाकर सिंह ने अपने पत्र में लिखा, “विभिन्न विभागों में बिना प्रतिस्पर्धी बोली (competitive bidding) के कई निजी कंपनियों को संविदा पर कार्य दिया गया है या फिर उन्हें बतौर सलाहकार नियुक्त किया गया है, जिससे राज्य सरकार को हर साल सैकड़ों करोड़ रुपए का आर्थिक नुकसान हो रहा है. ऐसे सभी निजी व्यक्तियों, कंपनियों और गैर सरकारी संगठनों की जांच होनी चाहिए.”

    सांसद ने विशेष रूप से वित्त सचिव की नियुक्ति को संदिग्ध बताते हुए आरोप लगाया कि 31 अगस्त 2024 को नियुक्त हुए वित्त सचिव के महज तीन दिन बाद 3 सितंबर 2024 को उनका ट्रांसफर किया गया था, जो शक उत्पन्न करता है. इसके अलावा, उन्होंने कहा कि नए वित्त सचिव आनंद किशोर के बाद वित्त विभाग में कुछ ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जिनसे उनकी निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं. सांसद ने यह भी कहा कि बजट संबंधी बैठकों में निजी कंपनियों और व्यक्तियों की भागीदारी पर आपत्ति जताई है.

    इसके साथ ही, सुधाकर सिंह ने बिहार में लंबे समय से खाली चल रहे जन लोकपाल के पद को भरने की भी मांग की. उन्होंने कहा, “बिहार में जन लोकपाल का पद लंबे समय से रिक्त है, और इसके कारण भ्रष्टाचार की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो पा रही है. सीएम से मेरा आग्रह है कि बिहार में जन लोकपाल की नियुक्ति के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके.”

    RJD

    सुधाकर सिंह ने सरकार से पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया लागू करने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि सलाहकारों और निजी कंपनियों की नियुक्ति से पहले उनकी आवश्यकता का विस्तृत आकलन किया जाए और केवल पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया के तहत ही किसी कंपनी या गैर-सरकारी संगठन को परामर्शी के तौर पर बहाल किया जाए.

    यह पत्र राज्य सरकार के वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाते हुए सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निष्पक्षता की आवश्यकता को उजागर करता है.

    Also Read : भीषण सड़क दुर्घटना, एक युवक की मौ’त, दो जख्मी

    Advisor Appointments Anand Kishore Bihar budget bihar government Bihar news Bihar Politics chief minister nitish kumar Corruption Finance Secretary Financial Investigation financial irregularities Government Departments Government Misuse Jan Lokpal NGOs private companies Rjd Sudhakar Singh Tender Process transparency आनंद किशोर आरजेडी एनजीओ गैर-सरकारी संगठन जन लोकपाल टेंडर प्रक्रिया निजी कंपनियाँ पारदर्शिता बिहार बजट बिहार राजनीति बिहार समाचार बिहार सरकार भ्रष्टाचार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वित्त सचिव वित्तीय अनियमितताएँ वित्तीय जांच सरकारी दुरुपयोग सरकारी विभाग सलाहकार नियुक्ति सुधाकर सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभीषण सड़क दुर्घटना, एक युवक की मौ’त, दो जख्मी
    Next Article मुफ्त में देख सकेंगे IPL के सारे मैच, JIO लाया तगड़ा ऑफर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.