Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 11:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद
    क्राइम

    चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

    Kajal KumariBy Kajal KumariMarch 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा पुलिस द्वारा प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजामबुरू, जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक नक्सल डम्प को ध्वस्त किया और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार एवं कारतूस बरामद किए.

    इन टीमों के साथ चला सर्च ऑपरेशन

    मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सलियों द्वारा जंगली इलाकों में हथियार और गोला-बारूद छिपाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद 13 मार्च यानी आज यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस अभियान में चाईबासा पुलिस, CRPF 197 BN, और अन्य सुरक्षा बलों की टीम ने हिस्सा लिया.

    नक्सली

    सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प से कई महत्वपूर्ण सामानों को बरामद किया. जिनमें पिस्तौल के साथ मैगजीन, पैक्ड विस्फोटक, डेटोनेटर, कार रिमोट, रिमोट बैटरी, कटर मशीन, इलेक्ट्रिक वायर, और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल हैं. इस दौरान बरामद विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ता के मदद से तत्काल नष्ट किया गया.

    बरामद सामग्री :

    • 01 पिस्तौल के साथ मैगजीन
    • 07 बॉक्स पैक्ड विस्फोटक
    • 05 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
    • 250 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर
    • 10 कार रिमोट
    • 20 रिमोट बैटरी
    • 07 प्लास्टिक कंटेनर विस्फोटक के साथ
    • 01 कटर मशीन
    • 01 बंडल इलेक्ट्रिक वायर
    • 35 स्टील टिफिन
    • 01 बंडल कॉर्टेक्स
    • 30 स्विच मैकेनिज्म

    नक्सली

    नक्सली दस्तावेज और अन्य सामग्री

    इस अभियान में शामिल टीमों में चाईबासा जिला पुलिस, कोबरा 209 BN, झारखंड जगुआर, और सीआरपीएफ के विभिन्न बटालियनों के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह कार्रवाई नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है, जो राज्य में नक्सल गतिविधियों को समाप्त करने के लिए लगातार चल रही है.

    नक्सली

    Also Read : अगर नशा छोड़ने में की देरी, तो जिंदगी हो जायेगी नरक : SDM

    Also Read : होली को लेकर गिरिडीह पुलिस ने आम नागरिकों से की यह अपील… जानें

    Also Read : भारत ने World Para Athletics Grand Prix 2025 में पदक तालिका में मचाया धमाल

    bomb disposal squad chaibasa Chaibasa Police Cobra 209 BN crpf CRPF 197 BN Cutter Machine Detonators Electric wire Explosive Materials jharkhand Jharkhand Jaguar joint operation Maoism naxal Naxal activities Naxal Documents Naxal Dump Packed Explosives police Remote Batteries security forces Tonto Thana weapons इलेक्ट्रिक वायर कटर मशीन कोबरा 209 BN चाईबासा चाईबासा पुलिस झारखंड झारखंड जगुआर टोन्टो थाना डेटोनेटर नक्सल नक्सल गतिविधियाँ नक्सल डम्प नक्सली दस्तावेज पुलिस पैक्ड विस्फोटक बम निरोधक दस्ता माओवाद रिमोट बैटरी विस्फोटक सामग्री संयुक्त अभियान सीआरपीएफ सीआरपीएफ 197 BN सुरक्षा बल हथियार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशहर में हो रही अवैध गतिविधियों को लेकर एसडीओ का बड़ा एक्शन
    Next Article HEC कर्मियों को मिला महज 15 दिनों का वेतन

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.