Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»नवनियुक्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दे गए हेल्थ मिनिस्टर
    झारखंड

    नवनियुक्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दे गए हेल्थ मिनिस्टर

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2025Updated:March 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बुधवार को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में 162 नवनियुक्त चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त चिकित्सकों को बधाई दी और झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान की अपेक्षा की।

    नवनियुक्त चिकित्सकों में 56 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 38 चिकित्सा पदाधिकारी, 11 दंत चिकित्सक और 57 ओटी टेक्निशियन शामिल हैं। यह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए काम कर रहा है।

    डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही झारखंड में 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी और रिटायर डॉक्टर्स की सेवाओं का भी उपयोग किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि राज्य को बहुत जल्द कई मेडिकल कॉलेज भी देने जा रहे हैं साथ ही साथ मेडिकल सीटें भी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हर पंचायत में हेल्थ कॉटेज बनाने की व्यवस्था करने जा रहे हैं। एआई टेक्नोलॉजी के तहत इलाज की व्यवस्था की जाएगी। जल्द ही रोबोटिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से इलाज की व्यवस्था की जाएगी। 108 एम्बुलेंस का विस्तार करने जा रहे हैं साथ ही रिमोट एरिया में बाइक एम्बुलेंस की व्यवस्था करने जा रहे हैं।

    डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच स्वास्थ्य झारखंड सुखी झारखंड को पूरा करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। आने वाले दिनों में झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफ़ी बदलाव देखने को मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि रिम्स में मरीजों के दबाव को कम करने के लिए बहुत जल्द ही 5 सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल की स्थापना करने जा रहे हैं। झारखंड में डॉक्टर्स की कमी को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है, इसी क्रम में आज डॉक्टर्स को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इससे पहले भी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया था।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एयर एम्बुलेंस के माध्यम से हज़ारों लोगों की जान बचाने का काम किया गया है। 

    Read also: झारखंड में स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई शुरुआत, होंगे ये बड़े बदलाव… 

    Read also: झारखंड कैबिनेट @12 मार्च : किन-किन 31 प्रस्तावों पर लगी मुहर… देखें

    health Health News jharkhand News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमन साहू की डे’ड बॉडी लेने पहुंचे ये चार लोग… जानें
    Next Article रियूनियन समारोह में DPS के 2002 बैच के स्टूडेंट्स ने याद किए पुराने दिन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे विधानसभा, वोटिंग जारी

    June 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : BJP समर्थित उम्मीदवार को मिलेंगे 35 वोट, भानु प्रताप शाही का दावा

    June 18, 2026
    क्राइम

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे विधानसभा, वोटिंग जारी

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : BJP समर्थित उम्मीदवार को मिलेंगे 35 वोट, भानु प्रताप शाही का दावा

    June 18, 2026

    नामकुम स्टेशन के पास मिला RPF जवान का सिर कटा शव, तीन दिन पहले ही हुई थी पोस्टिंग

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 : प्रदीप प्रसाद और सीपी सिंह ने डाला वोट

    June 18, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी की डिग्री में अजब कारनामा, छात्र का नाम ही कर दिया ट्रांसलेट

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.