Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»फगुआ क्यों मनाया जाता है सरहुल और होली से पहले…जानें
    झारखंड

    फगुआ क्यों मनाया जाता है सरहुल और होली से पहले…जानें

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariMarch 12, 2025Updated:March 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फगुआ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सरहुल और होली से पहले झारखंड के आदिवासी समुदाय द्वारा फगुआ पर्व भी मनाया जाता है. इस बार यह पर्व 13 मार्च यानि कल मनाया जाएगा. उरांव समुदाय की परंपरा के अनुसार यह पर्व सोनो और रूपो नामक गिद्धों को ईश्वर (धर्मेस) के द्वारा मारने और मनुष्य जाति का उद्धार करने से संबंधित है.

    जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग रांची के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष डॉ हरि उरांव बताते हैं कि फगुआ के दिन उरांव समुदाय के लोग सेमल पेड़ की नये पत्ते वाली डालियों को काटकर लाते हैं और उसे पुआल से बांधकर विधि पूर्वक स्थापित किया जाता है. पाहन द्वारा पूजा करने के बाद उस पुआल वाली डाली को जला दिया जाता है और काटा जाता है. इस विधि को फगुआ काटना या संवत काटना भी कहा जाता है. अगले दिन लोग सेंदरा (शिकार) खेलने जंगलों की ओर जाते हैं. झारखंड की अन्य जनजातियां भी अपने-अपने तरीके से इस पर्व को मनाती हैं.

    पर्व मनाये जाने के पीछे है रोचक कहानी

    फगुआ पर्व के पीछे एक रोचक कथा है. डॉ हरि उरांव बताते है कि गुमला जिले में एक सारू पहाड़ है, जहां एक विशाल सेंबल का पेड़ हुआ करता था. उस पेड़ पर सोनो और रूपो नामक दो गिद्ध रहते थे. वे गिद्ध काफी विशालकाय थे और लोगों के हल और जुआठ को अपना घोंसला बनाने के लिए ले जाते थे, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी. गिद्ध इंसानों के बच्चों को भी उठा ले जाते थे. ऐसे में ईश्वर (धर्मेस) एक युवा के रूप में आते हैं और अपने तीर से उन दोनों गिद्धों को मार देते हैं और उस विशाल पेड़ को भी तीर से गिरा देते हैं. यह कथा प्रतीकात्मक रूप में इंसानों के जीवन में आनेवाली परेशानियों को ईश्वर (धर्मेस) द्वारा खत्म करने और सृष्टि का संचालन पूर्ववत करने से संबंधित है. इसलिए उरांव समुदाय के लोग सेंबल पेड़ की डाली को जलाकर काटते हैं और फगुआ पर्व मनाते हैं.

    Also Read : Patratu पावर प्लांट से होने लगा बिजली का उत्पादन, इस दिन से शुरू हो जाएगी आपूर्ति

    Dharmes Dr. Hari Oraon Holi humanity hunting jharkhand Oraon community Pahan Phagua cutting Phagua festival regional language department Rupo Samvat cutting Sarhul semal tree Sendra Sono Straw Tribal Tribal community tribes of Jharkhand vulture worship आदिवासी समुदाय उरांव समुदाय क्षेत्रीय भाषा विभाग गिद्ध जनजातीय झारखंड झारखंड की जनजातियां डॉ हरि उरांव धर्मेस पाहन पुआल पूजा फगुआ काटना फगुआ पर्व मनुष्य जाति रूपो शिकार सरहुल संवत काटना सेंदरा सेमल पेड़ सोनो होली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाखों की कफ सिरप के साथ तीन धंधेबाज अरेस्ट, होली पर सप्लाई करने की थी तैयारी
    Next Article इस नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल बन कर तैयार, 96 किलोमीटर तक सुरंग में कर सकेंगे यात्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025
    Latest Posts

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    बोगियों का प्रेशर चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी की मौ’त, जांच में जुटे अधिकारी

    August 2, 2025

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.