Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»स्पीकर ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम का किया ऐलान
    झारखंड

    स्पीकर ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नाम का किया ऐलान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 7, 2025Updated:March 7, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : विधानसभा में स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने शुक्रवार को यानि आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी है। बता दें कि बाबूलाल को भाजपा विधायक दल की बैठक में गुरुवार को चुना गया था। केंद्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव व डा. के लक्ष्मण की मौजूदगी में उनका चयन हुआ था। इसके बाद भूपेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की थी। जिसके बाद से ही बाबूलाल का नेता प्रतिपक्ष बनना तय माना जा रहा था। विधायक दल का नेता चुने जाने के तुरंत बाद प्रदेश भाजपा की ओर से स्पीकर को यह सूचना देते हुए उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता देने का आग्रह किया गया था।

    वहीं, गुरुवार को विधायकों की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सांसद के. लक्ष्मण ने कहा था कि झारखंड के लोगों का ध्यान रखते हुए बाबूलाल का चयन किया गया है। क्योंकि भाजपा हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखती है।

    सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे: बाबूलाल

    चयन के बाद बाबूलाल ने कहा था कि वे पार्टी और संगठन के लिए 24 घंटे काम करेंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके लिए वे पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया।

    अब तक बिना नेता प्रतिपक्ष के ही चल रहा था विस सत्र :

    छठी झारखंड विधानसभा के पहले सत्र में अब तक भाजपा ने विधायक दल का नेता नहीं चुना था। इससे सदन बिना नेता प्रतिपक्ष के ही चल रहा था। 24 फरवरी से बजट सत्र शुरू हुआ था, लेकिन गुरुवार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

    सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग में हो सकेगी नियुक्ति

    नेता प्रतिपक्ष न होने की वजह से मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, सूचना आयोग समेत कई वैधानिक आयोग में बहाली नहीं हो पा रही थी। इनमें सीएम और प्रतिपक्ष के नेता के माध्यम से ही नियुक्ति होती है।

    पहले बाबूलाल को नहीं मिली थी नेता प्रतिपक्ष की मान्यता

    वर्ष 2019 में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में बाबूलाल मरांडी झाविमो की टिकट पर धनवार सीट से विधायक बने थे। चुनाव परिणाम के बाद उन्होंने झामुमो का ​भाजपा में विलय कर दिया और खुद भाजपा में शामिल हो गए। बाबूलाल ने स्पीकर को इसकी सूचना देते हुए उन्हें भाजपा विधायक के रूप में मान्यता देने का अनुरोध किया। लेकिन स्पीकर ने इसे दल-बदल का मामला माना और सुनवाई शुरू कर दी। उधर, भाजपा ने तुरंत उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया और स्पीकर से बाबूलाल को नेता प्रतिपक्ष बनाने का अनुरोध किया। लेकिन दल-बदल का मामला चलने की वजह से स्पीकर ने उन्हें नेता प्रतिपक्ष की मान्यता नहीं दी।

    Also Read : दोस्त की शादी में जा रहे तीन दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी

    announcement Assembly Babulal marandi Bhupender Yadav Bjp Central Observers Dr. K. Lakshman Leader of Opposition Legislative Party recognition Selection Speaker Rabindra Nath Mahto state BJP State President केंद्रीय पर्यवेक्षक घोषणा चयन डा. के लक्ष्मण नेता प्रतिपक्ष प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश भाजपा बाबूलाल मरांडी भाजपा भूपेंद्र यादव मान्यता विधानसभा विधायक दल स्पीकर रवींद्र नाथ महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआप सासंद राघव चड्डा को Harvard से आया न्योता, फिर शुरू करेंगे पढ़ाई… 
    Next Article रोड एक्सीडेंट के लिए नितिन गडकरी ने इंजीनियर्स को ठहराया जिम्मेदार, कहा: हमें सीखने की है जरूरत… 

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.