Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 5:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर समेत इन जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, देखें पूरी रिपोर्ट… 
    झारखंड

    जमशेदपुर समेत इन जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, देखें पूरी रिपोर्ट… 

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में एक लाख 45 हजार 400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया है। इस बजट में कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है, जिनमें रांची के अलावा पीपीई मोड पर खूंटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर और जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव शामिल है।

    रांची जिला में नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इसका मकसद प्राथमिक, माध्यमिक एवं तृतीयक स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    झारखंड में पहले से ही 630 सीटों के साथ छह सरकारी मेडिकल कॉलेज, 100 सीटों के साथ एक निजी मेडिकल कॉलेज और 150 सीटों के साथ एक डीम्ड विश्वविद्यालय मौजूद हैं। राज्य में मेडिकल की पढ़ाई के प्रति छात्रों की रुचि और सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है।बीते कुछ सालों में यहां मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है। पहले एमबीबीएस कॉलेजों की संख्या महज तीन थी, जो अब आठ हो गई है। सीटें बढ़कर 1058 हो गई हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेज में रिम्स, रांची में 172 सीटें, एमजीएम जमशेदपुर में 100 सीटें, निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में 50 सीटें, नीलांबर पीतांबर कॉलेज, पलामू में 100 सीटें, फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में 100 सीटें हैं।

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

    इस बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास और अन्य क्षेत्रों में भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। यह बजट राज्य के विकास और लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

    Read also: झारखंड विधानसभा सत्र में सरयू राय ने उठाया यह मामला

    Read also: झारखंड बजट के बारे क्या बोल गये FJCCI के पदाधिकारी… जानें

    Read also: झारखंड का बजट जनकल्याणकारी एवं सराहनीय : राजद

    jharkhand Jharkhand news News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में नक्सलियों का डम्प ध्वस्त, बम और भारी मात्रा में हथियार जब्त
    Next Article ईचागढ़ में डम्प 17500 CFT अवैध बालू जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025
    झारखंड

    SP ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, बोले- जांच में देरी कतई बर्दास्त नहीं

    August 2, 2025
    Latest Posts

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, टूटी कुर्सी-डेस्क, बच्चे…

    August 2, 2025

    लोहरदगा में आकांक्षा हाट का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार

    August 2, 2025

    गिरिडीह में 100 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण को लेकर की गई कार्रवाई

    August 2, 2025

    SP ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, बोले- जांच में देरी कतई बर्दास्त नहीं

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.