Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»माॅब लिंचिंग: बिहार में भीड़ ने दो लोगों को मार डाला
    जोहार ब्रेकिंग

    माॅब लिंचिंग: बिहार में भीड़ ने दो लोगों को मार डाला

    Team JoharBy Team JoharAugust 4, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    पटना: इन दिनों देश में माॅब लिंचिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ऐसी ही एक घटना पटना के दानापुर से प्रकाश में आई है जहां पटना से सटे धनरुआ में भी एक व्‍यक्ति को भीड़ ने मार डाला। इतना ही नहीं, बच्‍चा चोरी के नाम पर दिन में दो महिलाओं को बुरी तरह पीट कर उसका वीडियो वायरल किया गया था।
    दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र के चुल्हाईकचक और शबरीनगर में देर रात 11 बजे बच्चा चोर के आरोप में ग्रामीणों ने तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें एक की मौत इलाज के दौरान अस्तपाल में हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर पहुंची रूपसपुर पुलिस के साथ भी लोगों ने हाथापाई करते हुए पुलिस वाहन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए। बताया जाता है कि चुल्हाईकचक में देर रात करीब 11 बजे एक अधेड़ व दो युवक नहर किनारे रोड से पैदल जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने बच्चा चोर का शोर मचाते हुए तीनों को पकड़ लिया और घटना को अंजाम दिया। पुलिस को दिए बयान में पिटाई से जख्मी मशरख निवासी सुभाष और चंदन ने बताया कि दोनों साथ पटना में मजदूरी का काम करते हैं। देर रात 11 बजे बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान शबरीनगर के समीप कुछ लोग देखकर बच्चा चोर का मचाने लगे। देखते-देखते सैकड़ों लोग जुट गए और पिटाई कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

    इसके पहले पटना के गांधी मैदान में उन्‍मादी भीड़ ने वृद्ध की जान ले ली थी। दो पर्यटकों को भी उन्‍मादी भीड़ ने जानवर की तरह पीटा। पिछले 48 घंटे में आधा दर्जन से अधिक मॉब लिंचिंग की वारदातें हुईं हैं। हालांकि पुलिस सुरक्षा के तमाम दावे कर रही है, लेकिन उन्‍मादी हिंसा थम नहीं रही है।

    उधर, पटना से सटे धनरूआ थाना क्षेत्र के कालीचक गांव में बच्चा चोर की अफवाह पर ग्रामीणों ने अधेड़ को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उनकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। चैकीदार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी सिटी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात की सूचना पर तत्काल मसौढ़ी एसडीपीओ सोनू कुमार राय को घटनास्थल पर भेजा गया। शव बरामद कर लिया गया है। मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। दरअसल, कालीचक गांव में एक घर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। उसी वक्त हाफ-पैंट पहने एक अधेड़ गुजर रहे थे। उनके बदन पर और कोई कपड़ा नहीं था। दाढ़ी बढ़ी और बाल बिखरे थे। उन्हें देखकर गांव के लोगों ने बच्चा चोर की अफवाह उड़ा दी। यह सुनकर अधेड़ दौड़ने लगा तो लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी।

    #Bihar News #Crime news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRanchi : लालू की तबीयत में सुधार, वापस भेजे जा सकते हैं जेल
    Next Article जमशेदपुर : छात्र ने देर रात तक खेली पबजी गेम, फांसी लगाकर दे दी जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.