Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 12:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में संक्रमितों की संख्या 5.85 लाख के पार
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में संक्रमितों की संख्या 5.85 लाख के पार

    Team JoharBy Team JoharJuly 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । देश में दो दिन तक कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी आने के बाद एक बार फिर इसका प्रकोप बढ़ने लगा है तथा पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 18,653 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 5.85 लाख के पार पहुंच गया है और इसी अवधि में मृतकों की संख्या में 500 से अधिक की वृद्धि दर्ज किये जाने से यह आंकड़ा 17,400 पर पहुंच गया।
    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के 18,653 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,85,493 हो गयी है। सोमवार और मंगलवार को संक्रमण के दैनिक मामलों में कमी दर्ज की गयी थी। रविवार को जहां संक्रमण के 19,906 मामले दर्ज किये गये थे वहीं सोमवार को इससे थोड़े कम 19,459 मामले सामने आये तथा मंगलवार को 18,522 नये मामले सामने आये हैं।
    पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण से 507 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गयी है। दूसरी तरफ इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और इसी अवधि में 13,157 रोगी ठीक हुए है, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 3,47,979 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं। बहरहाल देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,20,114 सक्रिय मामले हैं।
    कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संंक्रमण के 4878 मामले दर्ज किये गये और 245 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,74,761 और मृतकों की संख्या बढ़कर 7,855 हो गयी है। राज्य में 90911 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
    तमिलनाडु में पिछले कुछ दिन से कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही तेज वृद्धि से यह संक्रमण के मामले में देश भर में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या 3,943 बढ़कर 90,167 पर पहुंच गयी है और इसी अवधि में 60 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1201 हो गयी है। राज्य में 50074 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत
    Next Article औरंगाबाद में सड़क दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, 5 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025
    चाईबासा

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.