Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»आर्मी का फर्जी चीफ इंजीनियर बन बेचता था नौकरी, मास्टरमाइंड सहित चार अरेस्ट
    क्राइम

    आर्मी का फर्जी चीफ इंजीनियर बन बेचता था नौकरी, मास्टरमाइंड सहित चार अरेस्ट

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 27, 2025Updated:February 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नौकरी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : खुद को इंडियन आर्मी का चीफ इंजीनियर बता लोगों को फर्जी नौकरी बांटने वाला शातिर मनीष कुमार उर्फ अभय कुमार अब पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। इस कांड में उसका साथ देने के इल्जाम में उसके गिरोह के तीन और संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। धराये लोगों के नाम दीपराज कुमार भट्टाचार्य उर्फ सोनू, दिनेश कुमार और मंतोष कुमार बताये गये। मास्टरमाइंड मनीष और दीपराज बोकारो के आदर्श नगर के रहने वाले हैं। वहीं, दिनेश और मंतोष का घर आसनसोल में है। इनके पास से इंडियन आर्मी के दो फर्जी ID कार्ड, आर्मी का स्टांप, टॉय गन, आर्मी के फर्जी जॉइनिंग लेटर और बिना नंबर की एक कार जब्त की गयी है। देश भर में फर्जी नौकरी बांटकर इस गिरोह ने अबतक दो करोड़ रुपये बटोर लिये हैं। इस बात का खुलासा आज जमशेदपुर के पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने किया।

    SSP किशोर कौशल ने मीडिया को बताया कि रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला बिष्टुपुर थाना में दर्ज हुआ था। इस मामले की तफ्तीश के दरम्यान पुलिस को संदिग्ध फोन नंबर मिले। इन नंबरों को खंगाला गया तो मास्टरमाइंड मनीष कुमार उर्फ अभय कुमार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। धराये मनीष से जब पुलिस ने अपने तरीके से पूछताछ की तो वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। साथ ही अपने गिरोह के सदस्यों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया। उसकी निशानदेही पर तीन लोगों दीपराज, दिनेश और मंतोष को धरा गया। इन चारों संदेही में से दो लोगों को बोकारो से अरेस्ट किया गया। वहीं, एक को ऐसनसोल और एक को रांची से दबोचा गया।

    SSP ने बताया कि भोले-भाले नौकरी पाने की चाह रखने वाले लोगों को अपने झांसे में लेता। चार से पांच लाख रुपये के बीच नौकरी का सौदा तय होता। कैंडिडेट्स से तय रकम का 10% रमक पहले ले लिया जाता। ये पैसे ऑनलाइन लिये जाते थे, ताकि कैंडिडेट्स को यकीन हो जाये कि पैसे लेने वाला शख्स फर्जी नहीं है। कुछ रोज बाद कैंडिडेट्स को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया जाता और बाकी की रमक भी ऐंठ ली जाती। उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई शक न हो इसके वास्ते आसनसोल के रेलवे अस्पताल में फर्जी मेडिकल तक करा डालते थे। ज्वाइनिंग के दिन वे खुद भी उस दफ्तर में मौजूद रहते थे, जहां कैंडिडेट्स की फर्जी तैनाती की जाती थी। इस दौरान उनसे छोटे-मोटे काम भी कराये जाते थे, ताकि उन्हें भरोसा हो जाए कि नौकरी असली है। साल 2022 से अबतक इन लोगों के खाते से 2 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है।

    इसे भी पढ़ें : CM का विपक्ष पर निशाना, कहा-दबंगई नहीं चलेगी…सदन स्थगित

    आर्मी का फर्जी चीफ इंजिनियर बन बेचता था नौकरी मास्टरमाइंड सहित चार अरेस्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM का विपक्ष पर निशाना, कहा-दबंगई नहीं चलेगी…सदन स्थगित
    Next Article कुख्यात राहुल सिंह के चार गुर्गे धराये, दोबारा करने आये थे ये कांड… जानें क्या

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.