Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शराब दुकान को लेकर शराब विक्रेता पर जानलेवा हमला, सात पर नामजद प्राथमिकी
    झारखंड

    शराब दुकान को लेकर शराब विक्रेता पर जानलेवा हमला, सात पर नामजद प्राथमिकी

    Team JoharBy Team JoharJune 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    राँची। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पावर हाउस में रहने वाले शराब विक्रेता कुणाल कुमार पर बीती रात रात हमला किया गया। जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। इस मामले में कुणाल ने सात लोगो के विरुद्ध चुटिया थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि 28 जून की रात 10 बजे वे अपने चुटिया स्थित कॉम्पलेक्स में जा रहे थे। इसी दौरान नवीन ठाकुर, भोला ठाकुर, अरुण ठाकुर, अमित ठाकुर, अतुल कुमार, रवि कुमार और अवधेश कुमार सभी आए व गाली गलौज करने लगे। फिर कुणाल और उसके एक अन्य साथी सरफराज को घेर लिया। सभी ने कहा कि शराब दुकान खाली कर दो। कुणाल ने अतुल कुमार से एक शराब दुकान लीज पर ली है। जिसे वह चला रहा है। उसी को सभी खाली करने के लिए कह रहे थे। जब कुणाल ने खाली करने से इनकार करते हुए विरोध किया तो उसपर लोहे के चदरा से हमला कर दिया। उसके सिर पर मारा गया जिससे कुणाल का सिर फट गया। आरोप है कि सभी मिलकर दोनों को मारने लगे।

    कुणाल का आरोप है की नवीन ठाकुर और भोला ठाकुर ने पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप यह भी है कि कुणाल को जाति सूचक गाली भी दी गई। इस संबंध में चुटिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर से भी कुणाल एवं अन्य लोगों पर मामला दर्ज कराया गया है।

    #Jharkhand News Crime news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीड़ी पत्ता कारोबारी को अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5.66 लाख के पार

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.