Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 11:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»नाबालिक बच्ची की रे’प और ह’त्या मामले में गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशीत लोगों ने पांच घंटे किया सड़क जाम… 
    जामताड़ा

    नाबालिक बच्ची की रे’प और ह’त्या मामले में गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशीत लोगों ने पांच घंटे किया सड़क जाम… 

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaFebruary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा –  रविवार को नाला प्रखंड क्षेत्र के डाबर गांव में रेप और हत्या के एक जघन्य मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी में देरी होने के कारण सोमवार को बच्ची का शव सड़क पर रखकर आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशीत ग्रामीणों व परिजनों ने नाला-दुमका तथा नाला- जामताड़ा मुख्य मार्ग पर आम बागान के समीप सड़क जाम कर दिया। रविवार को एक 10 वर्षीय बच्ची का शव पुलिस ने बरामद किया था और इस मामले में परिजनों द्वारा लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपी के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। गिरफ्तारी में विलंब होने से आक्रोशित ग्रामीण सुबह 8:00 बजे ही मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप कर दिया। सैकड़ो की संख्या में लोग शव के साथ सड़क पर उतर आए और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों को समझाने पहुंचे वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी को भी आक्रोशित लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि किसी भी तरफ से स्थिति बिगड़ने नहीं दिया गया। इन्हीं कारणों से आक्रोशित ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन के बीच नोकझोंक भी हो गई। सुबह से ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों नें शव को सड़क पर रख सड़क जाम किया था। बताया जाता है कि आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चूका है। इस संबंध में एसडीपीओ नाला मनोज महतो ने बताया कि आरोपी को फतेहपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। मालूम हो कि नाला थाना क्षेत्र के डाबर गांव में पलाश पेड़ के जंगलों के बीच से पुलिस नें रविवार देर शाम एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची का शव लहूलुहान हालत में बरामद किया था। परिजनों के अनुसार बताया कि बच्ची शनिवार सुबह 10 बजे से ही लापता थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस नें गांव के ही 40 वर्षीय आरोपी के घर की तलाशी ली जहां वह नहीं मिला, लेकिन पुलिस को खून से लथपथ एक हरे रंग का टीशर्ट मिला है। बताया जाता है कि शनिवार को आखरी बार ग्रामीणों नें बच्ची को आरोपी के साथ देखा था। आरोपी उसे कुरकुरे का पैकेट दे रहा था। तभी से आरोपी भी गायब था। आरोपी मजदूरी का काम करता है। मृत बच्ची का पिता भी मजदूरी करता है।

    इस संबंध में डीएसपी मनोज महतो ने बताया कि फतेहपुर थाना क्षेत्र से आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार के दिए गए आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा, वरिष्ठ भाजपा नेता माधव चंद्र महतो, नाला प्रभाग के पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, अंचलाधिकारी मोहम्मद कयूम अंसारी , पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेन राउत, रंजीत तिवारी, तापस भट्टाचार्य सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा मृतक के परिजन आदि मौजूद थे।

    Read also: झारखंड ऊर्जा विकास निगम पर अजय राय का गंभीर इल्जाम… देखें क्या

    Read also: महाकुंभ मेले को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था हुई दुरुस्त… 

    crime Crime news Jamtara Jamtara News News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड ऊर्जा विकास निगम पर अजय राय का गंभीर इल्जाम… देखें क्या
    Next Article नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में रांची पुलिस-प्रशासन, SP-SDM ने क्या किया… जानें

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.