Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अदाणी डिफेंस और DRDO ने ड्रोन-रोधी रक्षा प्रणाली का किया अनावरण
    जोहार ब्रेकिंग

    अदाणी डिफेंस और DRDO ने ड्रोन-रोधी रक्षा प्रणाली का किया अनावरण

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अदाणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मिलकर भारत की पहली वाहन आधारित ड्रोन-रोधी प्रणाली का मंगलवार को ‘एयरो इंडिया’ प्रदर्शनी में अनावरण किया. इस अत्याधुनिक प्रणाली का उद्देश्य उभरते हवाई खतरों से निपटने के लिए भारत की रक्षा तैयारियों को सशक्त बनाना है. यह कदम भारत के रक्षा बुनियादी ढांचे को सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है.

    DRDO के महानिदेशक (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार प्रणाली), डॉ. बी.के. दास ने इस प्रणाली को रक्षा विशेषज्ञों और उद्योग भागीदारों की मौजूदगी में प्रदर्शित किया. इस ड्रोन-रोधी प्रणाली में स्वचालित पहचान, वर्गीकरण और ड्रोन को बेअसर करने के लिए उन्नत संवेदी क्षमताएं शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रणाली विभिन्न ड्रोन-रोधी प्रौद्योगिकियों को एक अत्यधिक सचल मंच पर एकीकृत करती है, जिससे त्वरित प्रतिक्रिया और परिचालन लचीलापन सुनिश्चित होता है.

    अदाणी

    इस प्रणाली में एक उच्च-क्षमता वाली लेजर प्रणाली, 7.62 मिमी की बंदूक, और 10 किलोमीटर तक की दूरी तक ड्रोन को ट्रैक और निष्क्रिय करने के लिए रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर और जैमर शामिल हैं. यह वाहन-आधारित प्रणाली लंबी दूरी की सुरक्षा, चपलता और सटीकता प्रदान करती है, जिससे यह आधुनिक सैन्य बलों के लिए एक मजबूत रक्षा समाधान बन जाती है.

    अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आशीष राजवंशी ने कहा, “यह पेशकश भारत के रक्षा नवाचार पारिस्थितिकी की सफलता का प्रतीक है, और हम DRDO की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को वास्तविक ऑपरेशनल समाधान में बदलने पर गर्व महसूस करते हैं.”

    Also Read : कुख्यात श्रीप्रकाश शुक्ला का खात्मा करने वाले पूर्व IPS अफसर अजय शर्मा का निधन

    Also Read : शिक्षा विभाग के ACS ने छात्र की प्रतिभा की प्रशंसा कर लिखी चिट्ठी

    Also Read : AI के पूर्वाग्रहों से रहना होगा सावधान : PM मोदी

    Also Read : अपनी ही बारात का दौड़कर दूल्हे ने किया पीछा, आखिर क्यों.. देखिये Video

    Adani Defence advanced sensing capabilities Aero India anti-drone system automated identification classification defence exhibition defence innovation defence preparedness DRDO DRDO technology transfer Drones electro-optical sensors gun India India's defence infrastructure. jammer laser system offensive operations operational flexibility quick response. radar reconnaissance Security threat mitigation अदाणी डिफेंस आक्रामक अभियानों इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर उन्नत संवेदी क्षमताएं एयरो इंडिया खतरों से निपटने जैमर टोही डीआरडीओ डीआरडीओ तकनीकी हस्तांतरण ड्रोन ड्रोन-रोधी प्रणाली त्वरित प्रतिक्रिया बंदूक भारत भारत की रक्षा बुनियादी ढांचा रक्षा तैयारियाँ रक्षा नवाचार रक्षा प्रदर्शनी रडार लचीले संचालन लेजर प्रणाली वर्गीकरण सुरक्षा स्वचालित पहचान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान ने वापस ली याचिका
    Next Article BSEB ने जारी किया गाइडलाइन, मैट्रिक परीक्षा में जूता-मोजा बैन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.