Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ DC ने की अहम बैठक
    झारखंड

    जिला स्तरीय सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ DC ने की अहम बैठक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 10, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बैठक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री नें आज यानि 10 फरवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में जिला स्तरीय सभी वरीय अधिकारियों/पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जैसे..

    सामाजिक शिकायत पर भी ध्यान दे

    बैठक में उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा की सभी अधिकारी सुनिश्चित रूप से कार्यालय ससमय आए एवं आम लोगों की शिकायतों को संजीदगी से सुनते हुए उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का निष्पादन करें साथ ही सामाजिक शिकायत पर भी ध्यान दे। जिला प्रशासन आम नागरिकों की शिकायत को दूर कराने को लेकर लगातार 24×7 लगी हुई है। आम जनों की शिकायतों को दूर करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है।

    अबुआ साथी में आए शिकायतों का निष्पादन सम्बंधित पदाधिकारी जल्द से जल्द करें

    उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारी को विशेष रूप से कहा की अबुआ साथी में आए शिकायतों का निष्पादन सम्बंधित पदाधिकारी जल्द से जल्द करें, ताकि आम लोगों का विश्वास जिला प्रशासन में बना रहें। लोगों की समस्या को दूर करना सब सम्बंधित पदाधिकारी की नैतिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कहा की लगातार शिकायत प्राप्त होती है, की कार्यालयों में दलाल बिचौलिया अपना पैठ जमा कर रखें है, कार्यालयों में दलाल,बिचौलिया किसी भी परिस्थिति में ना आए यह सम्बंधित सभी अधिकारी सुनिश्चित रूप से ध्यान दे। साथ ही ऐसे तत्वों पर जिला प्रशासन कानूनी कार्रवाई भी करेगा। आम जन भी ऐसी शिकायत को सीधे तौर पर जिला प्रशासन को कर सकते है। जिला प्रशासन दलाल बिचौलिया पर कड़ी कार्रवाई करेगा। इसके लिए सतत निगरानी भी रखी गई है।

    अधिकारी कार्य निष्पादन में तेजी लाए

    उपायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारियों/पदाधिकारियों को स्पष्ट तौर पर कहा की जन शिकायतों का त्वरित निष्पादन करें। आम लोगों की समस्या हर हाल में दूर हो उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उनके साथ किसी भी अधिकारियों/पदाधिकारियों/कर्मी द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। ऐसी शिकायत प्राप्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा सुनिश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही समाहरणालय के आस-पास हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया।

    केंद्रीय शांति समिति के प्रस्तावों पर विचार

    बैठक में उपायुक्त द्वारा केंद्रीय शांति समिति के प्रस्तावों पर विचार करते हुए उन्होंने कहा की शांति समिति के सदस्यों ने ट्रैफिक, नशा-पान एवं सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग देने की बात कही थी इसपर सम्बंधित पदाधिकारी कार्य करें। ताकि उनका सहयोग भी लिया जा सकें।

    मालूम हो की जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा इस तरह की बैठक वरीय पदाधिकारियों के साथ हमेशा करते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए जाते है। उनके द्वारा सभी शिकायतों पर स्वयं सतत निगरानी रखी जाती है साथ सभी शिकायतों की समीक्षा बैठक की जाती है।

    इस बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह एवं अन्य सम्बंधित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : राष्ट्रपति की राजधानी में 3 लेयर होगी सिक्योरिटी, 1000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

    10 फरवरी 2025 2025 24x7 action on complaints Common People Deputy Commissioner Ranchi District Administration District Magistrate February 10 Important Meeting instructions Manjunath Bhjantri office timing Officers Priority resolution of issues Sadar block Senior Officials social complaints अधिकारी अहम बैठक आम लोग उपायुक्त रांची कार्यालय समय जिला दण्डाधिकारी जिला प्रशासन निर्देश प्राथमिकता मंजूनाथ भजन्त्री वरीय अधिकारी शिकायतों पर कार्रवाई समस्या का निष्पादन समाहरणालय सामाजिक शिकायत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूरे दिन महसूस होती है थकान और कमजोरी, ना करें इग्नोर हो सकता हैं इन बीमारियों का संकेत… 
    Next Article पलामू के कई कोचिंग संस्थानों में हुई छापेमारी, निषेधाज्ञा लागू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.