Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, 4 की मौ’त 7 घायल
    ट्रेंडिंग

    महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ बड़ा हादसा, 4 की मौ’त 7 घायल

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariFebruary 9, 2025Updated:February 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रद्धालुओं
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Uttar Pradesh : यूपी के सोनभद्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो की ट्रेलर से जोरदार ट्रक्कर हो गई। इस हादसे में बोलेरो सवार चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए। ट्रक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस की दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के मानिकपुर के सरया का रहने वाले एक ही परिवार 11 लोग बोलेरो से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। स्नान कर शनिवार की रात सभी वापस लौट रहे थे। रविवार की सुबह लगभग छह बजे जैसे ही बोलेरो बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव के समीप बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर पहुंची उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। ये टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।

    इस दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय लक्ष्मीबाई, 37 वर्षीय अनिल प्रधान, 58 वर्षीय ठाकुर राम यादव और 56 वर्षीय रुक्मणि की मौके पर ही मौत हो गई। वही बोलेरो में सवार रामकुमार यादव, दिलीप देवी, छह साल का अभिषेक यादव, चार साल का अहान यादव,योगी लाल, ढाई साल का हर्षित और सुरेन्द्री देवी घायल हो गए। घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकला।

    जानकारी होने पर बभनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों कोबभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद योगिलाल यादव, हर्षित यादव और दिलीप देवी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    Also Read : महाकुंभ के लिए रांची से जल्द उड़ान भरेगी विमान, देखें टाइम टेबल

    Bolero collision sound death four pilgrims heavy collision hospital Maha Kumbh pilgrims police seven injured shocking incident Sonbhadra trailer Up villagers अस्पताल ग्रामीण चार श्रद्धालु जोरदार ट्रक्कर ट्रक्कर की आवाज ट्रेलर दिल दहला देने वाली घटना पुलिस बोलेरो महाकुंभ मौत यूपी श्रद्धालु सात घायल सोनभद्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविसर्जन में फायरिंग करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोचा
    Next Article हजारीबाग का किसान बना तीन कोयला कंपनियों का मालिक, बनारस GST ने भेजा 2 करोड़ का नोटिस

    Related Posts

    चाईबासा

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025
    देश

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025
    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    Latest Posts

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.