Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»DJ बंद कराने पर OP प्रभारी की मूंछ उखाड़ने की कोशिश, 3 गिरफ्तार
    क्राइम

    DJ बंद कराने पर OP प्रभारी की मूंछ उखाड़ने की कोशिश, 3 गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DJ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : DJ बंद कराने पर पुलिस सब इंस्पेक्टर का चेहरा और मूंछ उखाड़ने और उनका हथियार छीनने की कोशिश की गई. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला भी किया, जिससे कई लोग घायल हो गए. यह घटना पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर इलाके की है.

    दरअसल, पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के किशुनपुर में बुधवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के बाद कुछ लोग DJ बजा रहे थे. मामले की जानकारी मिलने के बाद किशुनपुर ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची और DJ बजा रहे लोगों से 10 मिनट में कार्यक्रम बंद करने का अनुरोध किया. DJ बंद भी हो गया. लेकिन कुछ अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और DJ फिर से चालू कर दिया गया.

    जब पुलिस फिर से DJ बजाने से मना किया तो स्थानीय युवक पुलिस से उलझ गए और सड़क जाम करने लगे. इस दौरान जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की गई और ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीलेश कुमार की मूंछ उखाड़ने की भी कोशिश की गई. इस बवाल में एक हवलदार की वर्दी भी फट गई.

    घटना की सूचना पाकर पाटन के थाना प्रभारी लाल जी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से बबलू मांझी, पिंटू पासवान, राकेश चौधरी नामक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूरे मामले में तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

    पाटन के थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि ओपी प्रभारी की मूंछ उखाड़ने की कोशिश की गई और हथियार छीनने का भी प्रयास किया गया. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 25 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

    Also Read : Digital Fraud रोकने के लिए RBI ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या..

    DJ band DJ बंद face injured Kishunpur area. mustache torn palamu Pattan police station police sub-inspector villagers' attack weapon snatching किशुनपुर इलाका. ग्रामीणों का हमला घायल चेहरा पलामू पाटन थाना पुलिस सब इंस्पेक्टर मूंछ उखाड़ना हथियार छीनना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDigital Fraud रोकने के लिए RBI ने उठाया बड़ा कदम, जानें क्या..
    Next Article ‘SEIL’ 1966 से राष्ट्रीय एकता को कर रहा है सुदृढ़ : राज्यपाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: जैश संगठन का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या के साजिश का खुलासा

    July 31, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.