Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लद्दाख गतिरोध: सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमति
    जोहार ब्रेकिंग

    लद्दाख गतिरोध: सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमति

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Deak

    नयी दिल्ली। भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी के बीच कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद दोनों सेनाएँ टकराव वाले क्षेत्रों से पीछे हटने पर राजी हो गई हैं।

    दोनों सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के मसले पर सोमवार को हुई कोर कमांडर स्तर की वार्ता में यह सहमति बनी है। सेना के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि “सौहार्दपूर्ण, सकारात्मक एवं रचनात्मक माहौल” में हुई इस बातचीत में दोनों पक्ष पीछे हटने पर राजी हो गये हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी क्षेत्रों से सेनाओं के पीछे हटने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा हुई और दोनों पक्ष उन पर अमल करेंगे।

    पूर्वी लद्दाख में गलवान नाले के पास पिछले दिनों भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच गत 15 जून को हुई झड़प के बाद दोनों देशों के बीच कोर कमांडर स्तर की यह पहली बैठक थी। सीमा पार चीन की तरफ बने मोल्डो में हुई बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह ने किया। चीन की ओर से दक्षिणी शिंजियांग मिलिट्री डिविजन कोर के कमांडर मेजर जनरल लिन ल्यू ने बैठक में चीनी सेना का पक्ष रखा।

    गलवान की झड़प में भारतीय के 20 सैनिक शहीद हो गये थे। चीन के भी कई सैनिक हताहत हुए थे, लेकिन उसने उनकी संख्या नहीं बताई है। झड़प के बाद से दोनों सेनाओं के बीच यह चौथी उच्चस्तरीय बैठक थी। इससे पहले मेजर-जनरल स्तर की तीन बैठकें हो चुकी हैं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकार की नीतियों के कारण संकट से घिर गया है देश: सोनिया
    Next Article लोहरदगाः बेटी को पीटने के बाद पिता ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.