Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नकली नोट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा के महागामा अनुमंडल मुख्यालय में नकली नोट खपाने की कोशिश कर रहे एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने बिहार के बांका जिले से आये तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग महागामा के ऊर्जानगर हेलीपैड क्षेत्र में स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे थे। गिरफ्तार लड़कों के नाम संजय कुमार, मोहम्मद नैयर और मोहम्मद इकबाल आलम बताये। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 1200 पीस काले रंग के कागज पर छपे 200 के नकली नोट, एक लीटर केमिकल, तीन मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो (गाड़ी नंबर 17एस 6104) जब्त की। पुलिस को संदेह है कि गिरोह के तार महागामा के किसी लोकल नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं।

    सूत्रों के अनुसार, ऊर्जानगर कॉलोनी और बाजार क्षेत्र में नकली नोट असली में बदलकर ठगी करने की योजना थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह साजिश विफल हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपितों को महागामा थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर, ईसीएल अस्पताल के पास से दबोचा। पुलिस की जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी बांका जिले में दो बार जेल जा चुके हैं। एसडीपीओ चंद्रशेखर आज़ाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरोह से नकली नोटों की आपूर्ति से जुड़ी ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है, क्योंकि इस गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार है। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क और इसके लोकल कनेक्शन का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली नोटों के जरिये ठगी करने की कोशिशों पर बड़ा प्रहार हुआ है।

    Also Read : JDU के पूर्व MLA विश्वनाथ सिंह का निधन, 95 की उम्र में ली अंतिम सांस

    Also Read : चतरा से कोडरमा जा रही बस हुई हादसे का शिकार, एक की मौ’त, कई जख्मी

    Also Read : अप्रैल से हाटगम्हरिया में राशन संकट! 7 लाख लोग हो सकते हैं प्रभावित… जानें पूरा मामला

    Also Read : भ्रूण हत्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निकाला कैंडल मार्च, लोगों को किया जागरूक

    Also Read : महाकुंभ के सेक्टर 22 में नहीं लगी थी आग, कहां लगी… बता गयी पुलिस

    Also Read : प्रेगनेंट महिलाओं को ऑनलाइन चूना लगाने वाले 3 धराये, SP क्या बोले… जानें

    Inter-state fake currency gang busted three arrested अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ तीन गिरफ्तार नकली नोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, सात विधायकों ने छोड़ी पार्टी
    Next Article MVI को परिवहन मंत्री का अल्टीमेटम, बोले- फिटनेस देने में सावधानी बरतें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026
    Latest Posts

    JOHAR LIVE BREAKING : आरएसएस कार्यालय के हमलावर पूछताछ के लिए रिमांड पर, यह जानना चाहती है एनआइए

    July 2, 2026

    हेमंत कैबिनेट में विकास को रफ्तार, जानिए 27 बड़े फैसले

    July 2, 2026

    कांवड़ यात्रा शुरू होने के पहले जानिए सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ी अपडेट..

    July 2, 2026

    रिम्स समेत तीन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें, केंद्र को भेजा जाएगा प्रस्ताव

    July 2, 2026

    शर्मनाक : हाई स्कूल के लिए बना था शौचालय, फिर भी मांगी घूस

    July 2, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.