Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 11:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»चोरी की घटना से दहशत में जमशेदपुर के लोग, फिर मानगो में….
    जमशेदपुर

    चोरी की घटना से दहशत में जमशेदपुर के लोग, फिर मानगो में….

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaJanuary 31, 2025Updated:January 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ताजा मामला उलीडीह थाना क्षेत्र के मानगो स्थित सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 5 का है, जहां उदय शंकर पांडे के घर में लगभग 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 25 हजार रुपये की नगद चोरी हो गई है। इस घटना में चोरों ने अलमारी का लॉकर बिना तोड़े ही पैसे और आभूषण चोरी कर लिए हैं।

    उदय शंकर पांडे की पत्नी रिमझिम कुमारी ने बताया कि उनके घर पर किसी का आना-जाना नहीं था और संभवतः किसी परिचित व्यक्ति ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। रिमझिम कुमारी ने बताया कि उनके पति उदय शंकर पांडे अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बिहार समस्तीपुर गए हुए हैं। घर पर उनकी धर्मपत्नी और बच्चे हैं।

    शुक्रवार को जब रिमझिम कुमारी ने अलमीरा खोला, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपने पति और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। रिमझिम कुमारी के अनुसार अलमारी में 10 लाख रुपये के सोने के गहने और 25 हजार रुपये नगद थे जो अब गायब हैं।

    उनका कहना था कि वह प्रतिदिन शाम को घर बंद करके दूध लाने बाहर जाती हैं और घर की चाबी खिड़की के पास रख देती हैं, ताकि बच्चे ट्यूशन से लौटकर घर में प्रवेश कर सकें। ऐसा लगता है कि किसी परिचित व्यक्ति ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। लेकिन यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि पुलिस घरों में चोरी करने वालों को क्यों नहीं पकड़ पा रही है? क्या पुलिस की कार्यशैली में बदलाव की जरूरत है या फिर समाज में जागरूकता की कमी है? यह सवाल जमशेदपुर के नागरिकों के मन में उठ रहे हैं और उन्हें अपनी सुरक्षा के बारे में चिंतित होने का कारण बन रहे हैं।

    Read also: नशे के सौदागरों को जमशेदपुर पुलिस ने दी तीखी चोट

    crime crume news Jamshedpur News jharkhand News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअद्भुत होगा रानी सती दादी मंदिर का नजारा, कब और क्यों… जानिए
    Next Article IND vs ENG के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा T20 मुकाबला आज

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.