Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत की विकास यात्रा के अमृतकाल में सरकार तीन गुना तेज गति से कर रही काम : राष्ट्रपति मुर्मू
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत की विकास यात्रा के अमृतकाल में सरकार तीन गुना तेज गति से कर रही काम : राष्ट्रपति मुर्मू

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 31, 2025Updated:January 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि मेरी सरकार भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है। तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेज गति से काम हो रहा है। आज देश बड़े निर्णयों और नीतियों को असाधारण गति से लागू होते देख रहा है। उन्होंने संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन में इस पर प्रसन्नता व्यक्त की।

    उन्होंने कहा कि अभी दो महीने पहले ही हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले ही भारत गणराज्य ने 75 वर्ष की यात्रा पूरी की है। उन्होंने सभी लोगों की ओर से बाबा साहेब आंबेडकर और संविधान निर्माण में शामिल सभी लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में देश में हो रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आज वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत जैसी अनेक ट्रेनें चलाई जा रही हैं। पिछले छह महीने में 17 नई वंदे भारत ट्रेनें और एक नमो ट्रेन शुरू की गई है। एक राष्ट्र, एक चुनाव और वक्फ (संशोधन) विधेयक की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पिछले एक दशक में मेरी सरकार ने विकसित भारत की यात्रा को नई ऊर्जा दी है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ का ऐतिहासिक पर्व चल रहा है। महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक चेतना का पर्व है। देश-दुनिया से करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। उन्होंने मौनी अमावस्या पर हुए हादसे पर दुख जताया और अपनी संवेदना व्यक्त की। राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का विस्तार करते हुए तीन करोड़ अतिरिक्त परिवारों को नए घर देने का निर्णय लिया गया है। जनजातीय समाज के पांच करोड़ लोगों के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रारंभ हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा देने का फैसला हुआ है। सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर विशेष फोकस किया है।

    उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने में विश्वास करती है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 91 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त किया जा रहा है। हमारी बैंकिंग और डिजी पेमेंट सखियां दूरदराज के इलाकों में लोगों को वित्तीय व्यवस्था से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज हमारा युवा स्टार्टअप्स, स्पोर्ट्स से लेकर स्पेस तक हर फील्ड में देश का नाम रोशन कर रहा है।

    LIVE: President Droupadi Murmu addresses Parliament https://t.co/2PKUDqNb5m

    — President of India (@rashtrapatibhvn) January 31, 2025

    राष्ट्रपति ने कहा कि मेरी सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षा व्यवस्था तैयार कर रही है। भारत की टीमों ने चाहे ओलंपिक हो, या फिर पैरालंपिक, हर जगह बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत के योगदान को आगे बढ़ाते हुए “इंडिया एआई मिशन” प्रारम्भ किया गया है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज भारत डिजिटल टेक्नॉलाजी की फील्ड में प्रमुख ग्लोबल प्लेयर के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। सरकार ने डिजिटल टेक्नॉलाजी को सामाजिक न्याय और समानता के एक टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है। सरकार साइबर सिक्योरिटी में दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना पूरी हो गई है और अब देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेलवे लाइन से जुड़ जाएगा।

    Also Read : Sunita Williams ने रचा इतिहास, 5.5 घंटे तक की स्पेस वॉक

    In the Amrit Kaal of India's development journey the government is working at three times the speed: President Murmu भारत की विकास यात्रा के अमृतकाल में सरकार तीन गुना तेज गति से कर रही काम : राष्ट्रपति मुर्मु
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSunita Williams ने रचा इतिहास, 5.5 घंटे तक की स्पेस वॉक
    Next Article रिश्वत देना चाह रही AAP, जनता ने कर दिया इनकार : मनोज तिवारी

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.