Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 12:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना संक्रमण के 14,821 नये मामले, मृतकों की संख्या 13,699
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना संक्रमण के 14,821 नये मामले, मृतकों की संख्या 13,699

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2020Updated:June 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों में 14,821 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों का आंकड़ा सवा चार लाख से अधिक हो गया। राहत की बात हालांकि यह भी रही कि इसी अवधि में करीब 10 हजार लोग रोगमुक्त भी हुए।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस के संक्रमण के नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,25,282 हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से 445 लोगों की मौत के साथ कुल मृतकों की संख्या बढ़कर अब 13,699 हो गयी है। दूसरी तरफ इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है और इसी अवधि में 9437 रोगी ठीक हुए हैं , जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 2,37,196 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं। बहरहाल देश में अभी कोरोना संक्रमण के 1,74,387 सक्रिय मामले हैं।

    कोरोना की महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संंक्रमण के 3870 मामले दर्ज किये गये और 186 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,32,075 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6170 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1591 रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 65,744 हो गयी है।

    राजधानी दिल्ली में भी कोरोना की महामारी ने कहर बरपा रखा है और संक्रमण के लगातार बढ़ते आंकड़ों के साथ अब यह देश में दूसरे स्थान पर आ गया है। पिछले 24 घंटों में 3000 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 59,746 हो गया। इसी अवधि में 63 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 2175 हो गयी। मृतक संख्या के हिसाब से दिल्ली महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। राजधानी में 33,013 मरीज रोगमुक्त हुए हैं , जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

    कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है, जहां कुल संक्रमितों की संख्या अब 59,377 पर पहुंच गयी है और अब तक इस वायरस से 757 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 32,754 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री को अपने बयानों से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को नहीं देनी चाहिए ताकत : मनमोहन
    Next Article झारखण्ड : 27 जून तक होती रहेगी तेज बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट

    Related Posts

    देश

    राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”

    September 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, चमोली में 12 मकान ध्वस्त, 8 लोग लापता

    September 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झाड़ियों से मिला युवती का श’व, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान

    September 17, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में नो एंट्री का उल्लंघन, लोगों ने किया सड़क जाम

    September 18, 2025

    आज धरती के पास से गुजरेगा विशाल एस्टरॉइड, खतरा है या नहीं… जानें

    September 18, 2025

    भरनो में बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, छह घायल

    September 18, 2025

    राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”

    September 18, 2025

    नवजात शिशु का श’व नाले से मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.