Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»राज्य सरकार का इन कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण नहीं : अजय राय
    झारखंड

    राज्य सरकार का इन कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण नहीं : अजय राय

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 27, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फिटजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने फिटजी कोचिंग संस्थान के रांची में दोनों सेंटर बंद होने पर चिंता जताई है और कहा है कि यहां पढ़ने वाले हजारों बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. राय ने कहा है कि अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए लाखों रुपये देकर इन संस्थानों में नामांकन कराते हैं, लेकिन राज्य सरकार का इन कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण नहीं होने से इस तरह के कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है.

    उन्होंने कहा कि झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन इस मामले में पीड़ित छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ खड़ा है और जिला प्रशासन से आग्रह करता है कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और कोचिंग प्रबंधन को खोजकर न्याय दिलवाएं.

    FIITJEE के बारे में 

    साल 1992 में FIITJEE की शुरुआत दिल्ली के एक छोटे से सेंटर से हुई थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक,फिटजी का कारोबार साल 2023 में 542 करोड़ रुपये था. कुछ ही सालों में यह कोचिंग सेंटर देशभर में फैल गया. फिटजी से कई आईआईटी टॉपरों और सेलेक्शन ने फिटजी की कामियाबी में चार चांद लगा दिए. लोकप्रियता ऐसी बढ़ी कि दिल्ली सहित देश भर में इसके 72 सेंटर खुल गए.

    आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने वाले डीके गोयल ने फिटजी की शुरुआत की थी. आईआईटी-जेईई के एडमिशन सलेक्शन में छात्रों को गाइड करने के मकसद ने उन्होंने इस कोचिंग सेंटर की शुरुआत की. दिल्ली में एक छोटा सा सेंटर खोला. वहां तैयारी करने वाले बच्चों का आईआईटी में सलेक्शन होने लगा. कई ने तो टॉप भी किया, जिसके बाद उसे पॉपुलैरिटी मिलने लगी.  धीरे-धीरे आईआईटी के साथ उन्होंने नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) की तैयारी करवानी भी शुरू कर दी. कोचिंग सेंटर के अलावा उनके कई ग्लोबल स्कूल, फिटजी वर्ल्ड स्कूल समेत कई सहयोगी स्कूल भी हैं.

    क्या है मामला?

    मिली जानकारी के अनुसार फिटजी में पढ़ाने वाले कई शिक्षकों को सैलरी न मिलने की वजह से उन्होंने इस्तीफा दे दिया. अचानक शिक्षकों के इस्तीफे के चलते फिटजी के कई कोचिंग सेंटर्स बंद हो रहे हैं. हालांकि फिटजी मैनेजमेंट ने कहा कि उनकी ओर से किसी भी कोचिंग सेंटर को बंद नहीं किया गया है. सेंटर के मैनेजमेंट साझेदार और पूरी टीम के अचानक इस्तीफा देने की वजह से यह स्थिति बनी है. मैनेंजमेंट ने दावा किया है कि सभी सेंटर्स को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए काम किया जा रहा है.

    Also Read: फर्जी अफसर बन जमा रहा था धौंस, खुल गई पोल

    Also Read:‘सेतु’ पर इस जगह बड़ा हादसा, घंटों फंसे रहे लोग

    Also Read:सोना-चांदी का आज क्या चल रहा है भाव, खरीदारी से पहले कर लें चेक

    Also Read:RG KAR मामले में दोषी को फांसी देने की मांग पर HC में सुनवाई आज

    Also Read:Sana Khan बनीं दूसरी बार मां, शेयर की बेटे की पहली तस्वीरें

    Also Read:भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

    affected students Ajay Rai children's future coaching center closure coaching management Demand for Justice District Administration education crisis FIITJEE coaching institute jharkhand Parents Parents Association ranchi regulation of coaching institutes state government अजय राय अभिभावक कोचिंग प्रबंधन कोचिंग संस्थानों पर नियंत्रण कोचिंग सेंटर बंद जिला प्रशासन झारखंड न्याय दिलाने की मांग पीड़ित छात्र पेरेंट्स एसोसिएशन फिटजी कोचिंग संस्थान बच्चों का भविष्य रांची राज्य सरकार शिक्षा संकट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleTAX स्लैब में बदलाव का प्रस्ताव तैयार, जानें किसे मिलेगी राहत!
    Next Article बजरंग सिंह ह’त्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026
    Latest Posts

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    August 1, 2026

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.