Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव… NTA ने जारी किया नोटिस
    झारखंड

    NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव… NTA ने जारी किया नोटिस

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJanuary 25, 2025Updated:January 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    NTA
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है। NTA ने घोषणा की है कि अब नीट यूजी परीक्षा के प्रश्न पत्र का पैटर्न और समयावधि कोविड महामारी से पहले वाले हो जाएंगे। अब कोई सेक्शन बी नहीं होगा। कोविड-19 महामारी के दौरान नीट यूजी पेपर में जो ऑप्शन प्रश्न जोड़े गए थे, उन्हें अब हटा दिया गया है। अब नीट परीक्षा में कुल 180 प्रश्न (फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 प्रश्न और बायोलॉजी में 90 प्रश्न) अनिवार्य होंगे। इसके अलावा परीक्षा की समय सीमा भी घटाकर 3 घंटे कर दी गई है। पहले 3 घंटा 20 मिनट का टाइम था।

    इस संबंध में NTA की ओर से जारी नोटिस में कहा गया, “सभी नीट यूजी 2025 उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि क्वेश्चन पेपर का पैटर्न और परीक्षा की अवधि कोविड से पहले वाले पैटर्न पर वापस आ जाएगी। अब कोई सेक्शन बी नहीं होगा। कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे (फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 प्रश्न और बायोलॉजी में 90 प्रश्न) जिन्हें 180 मिनट में हल करना होगा। कोविड के कारण शुरू किए गए किसी भी ऑप्शनल प्रश्न और एक्स्ट्रा टाइम को हटा दिया जाएगा।’

    NTANTA
    बड़े बदलाव :

    • विद्यार्थियों को अभी तक 200 में से 180 प्रश्न हल करने होते थे, लेकिन अब 200 की बजाय 180 प्रश्न ही आएंगे। सभी 180 प्रश्न अनिवार्य होंगे। ऑप्शनल प्रश्न की सुविधा नहीं मिलेगी। ऑप्शनल प्रश्नों की शुरुआत कोविड के दौरान की गई थी जिसे अब हटाने का फैसला लिया गया है।
    • 180 प्रश्नों के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। पहले 3 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाता था। पेपर पहले की तरह 720 अंकों का ही होगा।

    नीट से एमबीबीएस, बीएएमस, बीयूएमस, बीएसएमएस और बीएचएमस, बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज (बीडीएस) और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (बीवीएससी एंड एएच) कोर्सेज में दाखिले होंगे।

    नीट के लिए APAAR जरूरी नहीं

    NTA ने यह भी कहा है कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी ) 2025 के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी ( APAAR ID ) जरूरी नहीं है। नीट यूजी रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवार अन्य डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि NTA ने 14 जनवरी, 2025 को जारी पिछले नोटिस में उम्मीदवारों को अपनी आधार डिटेल्स अपडेट करने और अपने अपार आईडी ( APAAR ID – जिसे पहले अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट या ABC ID के रूप में जाना जाता था) को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। कहा गया था कि अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन से पहले अपने आधार या अपार आईडी में यदि कोई त्रुटि (मोबाइल नंबर) आदि है तो उसे अपडेट कराना अनिवार्य है। इसके बाद स्टूडेंट्स में अपार आईडी को लेकर भ्रम की स्थिति फैल गई।

    Also Read : 50 हजार का ईनामी नईम मुठभेड़ में ढेर, 5 लोगों की ह’त्या में था वांटेड

    Also Read : महाकुंभ में फिर लगी आ’ग, दो गाड़ियां जलीं

    Also Read : राज्य में फिर बढ़ सकती है ठंड… जानें अगले तीन दिनों का हाल

    Also Read : INDvsENG T20 : भारत का विस्फोटक बल्लेबाज चोटिल, आज है इंग्लैंड के साथ दूसरा

    Also Read : National Tourism Day : भारत की विविधता और संस्कृति को बढ़ावा देने का अहम अवसर

    Also Read : मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा लाया जाएगा भारत, अमेरिका ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी

    Also Read : आधुनिक युग में वैज्ञानिक तरिके से करें खेती : दीपक राय

    Also Read : निर्वाचन आयोग ने झारखंड HC को बताया निकाय चुनाव करने का उपाय… जानिये क्या

    180 Questions 180 प्रश्न 3 Hours 3 घंटे Biology Chemistry COVID-19 Pandemic Exam Duration Exam Pattern Major Change Medical Education Medical Entrance Exam National Testing Agency NEET exam NEET UG nta Optional Questions physics Question Paper Section B ऑप्शन प्रश्न केमिस्ट्री कोविड-19 महामारी नीट परीक्षा नीट यूजी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी परीक्षा पैटर्न परीक्षा समय सीमा प्रश्न पत्र फिजिक्स बड़ा बदलाव बायोलॉजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा मेडिकल शिक्षा सेक्शन बी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमेन्स टी20 टीम ऑफ द ईयर का हुआ ऐलान… देखें पूरी LIST
    Next Article एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सभी दौरे किये रद्द

    Related Posts

    झारखंड

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.