Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा लाया जाएगा भारत, अमेरिका ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी
    जोहार ब्रेकिंग

    मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा लाया जाएगा भारत, अमेरिका ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2025Updated:January 25, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तहव्वुर राणा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    News Delhi : अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. कोर्ट ने उसकी दोषसिद्धि के खिलाफ दायर समीक्षा याचिका खारिज कर दी, जिससे भारत को उसे प्रत्यर्पित करने का रास्ता साफ हो गया है. राणा, जो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है,  उसे कई सालों से भारत द्वारा प्रत्यर्पित करने की मांग की जा रही थी.

    US Supreme court clears decks for 26/11 plotter Tahawwur Rana’s extradition to India

    Read @ANI story | https://t.co/iyHSkLJqYF#TahawwurRana #UnitedStates #India pic.twitter.com/NTZvE8ZS7c

    — ANI Digital (@ani_digital) January 25, 2025

    अंतिम कानूनी लड़ाई भी हारा राणा

    यह अंतिम कानूनी लड़ाई थी जो राणा ने अमेरिकी अदालतों में लड़ी थी. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी में उसकी याचिका को खारिज कर दिया था. इसके बाद वह अपनी कानूनी लड़ाई हार गया. वह वर्तमान में लॉस एंजिल्स के मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में हिरासत में है.

    एफबीआई ने शिकागो से 2009 में किया था अरेस्ट

    तहव्वुर राणा का नाम 26/11 मुंबई आतंकी हमले में भी जुड़ा हुआ है, और वह एफबीआई द्वारा 2009 में शिकागो से गिरफ्तार किया गया था. अब, राणा को जल्द ही भारत भेजा जाएगा, जहां उसे भारतीय न्याय व्यवस्था के तहत मुकदमे का सामना करना पड़ेगा.

    लश्कर-ए-तैयबा का था मेंबर, हेडली की मदद की

    तहव्वुर राणा मौजूदा समय में लॉस एंजिल्स की जेल में बंद है. 63 वर्षीय राणा लश्कर-ए-तैयबा का एक्टिव मेंबर था और उसने आतंकी डेविड कोलमन हेडली को मदद पहुंचाई थी. हेडली मुंबई अटैक का मास्टरमाइंड है. भारत उसके भी प्रत्यर्पण की मांग लंबे समय से करता आ रहा है. अब भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत राणा को लाने का रास्ता साफ हो गया है.

    पाक में जन्म, कनाडा का बना नागरिक

    राणा का जन्म पाकिस्तान में हुआ है. मगर बाद में वह कनाडा का नागरिक बन गया. कनाडा जाने से पहले राणा ने 10 वर्षों तक पाकिस्तान की सेना में बतौर डॉक्टर जॉब किया. बाद में वह भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने लगा. जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा समेत वह कई देशों की यात्रा कर चुका है. डेविड हेडली और लश्कर के साथ मिलकर मुंबई हमले की साजिश रची. 26 नवंबर 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकियों ने देश की आर्थिक राजधानी मुबंई को दहलाया था. आतंकी हमले में छह अमेरिकी नागरिक समेत कुल 166 लोगों की जान गई थी.

    Also Read: आधुनिक युग में वैज्ञानिक तरिके से करें खेती : दीपक राय

    Also Read: निर्वाचन आयोग ने झारखंड HC को बताया निकाय चुनाव करने का उपाय… जानिये क्या

    Also Read: हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फायरिंग, किया था यह दावा

    26/11 Canada Canadian Citizen Chicago David Headley England extradition to India FBI Germany India-US extradition treaty Justice System Lashkar-e-Taiba. Los Angeles Metropolitan Detention Centre. Mumbai Attacks Mumbai terror attack Pakistan Pakistani citizen Tahawwur Rana terrorism terrorist terrorist conspiracy US Supreme Court अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट आतंकवाद आतंकवादी आतंकवादी साजिश इंग्लैंड एफबीआई कनाडा कनाडाई नागरिक जर्मनी डेविड हेडली तहव्वुर राणा न्याय व्यवस्था पाकिस्तान पाकिस्तानी नागरिक भारत प्रत्यर्पण भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि मुंबई आतंकी हमला मुंबई हमले मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर लश्कर-ए-तैयबा लॉस एंजिल्स शिकागो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआधुनिक युग में वैज्ञानिक तरिके से करें खेती : दीपक राय
    Next Article National Tourism Day : भारत की विविधता और संस्कृति को बढ़ावा देने का अहम अवसर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.