Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के पारंपरिक परिधानों और लोक कला को बढ़ाने के लिये आगे आयी डॉ ख्याति मुञ्जल
    झारखंड

    झारखंड के पारंपरिक परिधानों और लोक कला को बढ़ाने के लिये आगे आयी डॉ ख्याति मुञ्जल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 18, 2025Updated:January 18, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : “ख्याति.. द बुटीक ने हाल ही में एक भव्य कैलेंडर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें झारखंड की समृद्ध कला और पारंपरिक परिधानों को प्रमोट किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद महुआ मांझी नें शिरकत की और झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मंच पर लाने की इस पहल की सराहना की। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पारंपरिक परिधानों और लोक कला को बढ़ावा देना था, साथ ही इसमें युवा कलाकारों को प्रोत्साहन देकर उन्हें आगे बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।

    कार्यक्रम में झारखंड की कला को दर्शाते हुए विभिन्न डिजाइन और कलेक्शन पेश किए गए, जो न केवल राज्य की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाते हैं, बल्कि स्थानीय कारीगरों और डिज़ाइनरों को एक नया प्लेटफॉर्म भी प्रदान करते हैं। इन परिधानों को डॉ. ख्याति मुञ्जल द्वारा डिज़ाइन किया गया है, जिन्हें हाल ही में गोवा में भी प्रदर्शित किया गया, जो झारखंड के लिए एक गर्व की बात है। झारखंड के डिज़ाइनरों और कारीगरों ने न केवल रांची में बल्कि विभिन्न अन्य जगहों पर भी अपनी कला और शिल्प को प्रस्तुत किया है। इस कार्यक्रम ने उनके काम को पहचान दिलाने में मदद की और उन्हें एक बड़ा मंच प्रदान किया। साथ ही, कार्यक्रम ने युवाओं को भी प्रोत्साहित किया और उन्हें यह दिखाया कि कैसे वे अपनी कला को पेशेवर तौर पर प्रदर्शित कर सकते हैं। इस पहल से कई नए और उभरते कलाकारों को प्रेरणा मिली और उन्हें अपना काम दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ।

    इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रमुख स्पॉन्सर्स जैसे प्रेमसन्स मोटर, लुक्स सैलून, कोमो, और फिरायालाल नेक्स्ट ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया, जो इस आयोजन की सफलता में साझेदार बने। स्पॉन्सरशिप राशि का कुछ हिस्सा “चारिटेबल चार्म्स” ट्रस्ट में दिया जाएगा, जो एक पंजीकृत ट्रस्ट है और इसके संस्थापक और चेयरपर्सन डॉ. ख्याति मुञ्जल हैं। यह ट्रस्ट समाज के कमजोर वर्ग, खासकर महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए निरंतर काम कर रहा है। प्राप्त स्पॉन्सरशिप अमाउंट का कुछ भाग चैरिटेबल चार्म ट्रस्ट को दिया जाएगा। वही इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट गौरव नें भी उपस्थित होकर अपना योगदान दिया.

    कला

    डॉ. ख्याति मुञ्जल ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के सबसे जरूरतमंद वर्गों के लिए कुछ अच्छा करना है। ख्याति.. द बुटीक के साथ हमारा सहयोग यह सुनिश्चित करता है कि समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचे और उनकी जीवनशैली में सुधार हो।”

    कला

    इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि कला, व्यवसाय और समाज सेवा के बीच एक मजबूत संबंध बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना संभव है। ख्याति.. द बुटीक ने न केवल झारखंड की कला और संस्कृति को बढ़ावा दिया, बल्कि इस पहल के माध्यम से समाज में गरीब और जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों की मदद करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।

    Also Read : JHARKHAND के इन जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी

    Also Read : नहीं रहे ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम अभिनेता अमन जायसवाल, हादसे में गई जान

    Also Read : प्रगति यात्रा : CM नीतीश बेगूसराय को देंगे करोड़ों की सौगात

    Also Read : निकाय चुनाव के लिए बनाई जाएगी अलग-अलग कमिटियां : केशव महतो कमलेश

    Also Read : आ’ग ने इस मंडी में मचाई भीषण तबाही, कई दुकानें खाक

    Also Read: गाजा में युद्ध विराम को इजरायली कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें कब होगा लागू

    Also Read: 40 साल में पहली बार अमेरिकी प्रेसिडेंट का शपथ ग्रहण समारोह स्थल बदला, बोले डोनाल्ड ट्रंप

    Calendar Launch cultural heritage encouragement Folk Art Global Platform jharkhand Jharkhand Initiative. Khyati Boutique MP Mahua Maji Rich Art Traditional Attire Young Artists कैलेंडर लॉन्च ख्याति बुटीक झारखंड झारखंड की पहल. पारंपरिक परिधान प्रोत्साहन युवा कलाकार लोक कला वैश्विक मंच समृद्ध कला सांसद महुआ मांझी सांस्कृतिक धरोहर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसैफ अली खान पर हमले का संदेही गिरफ्तार, कहां से… जानें
    Next Article प्रताड़ना से तंग होकर पत्नी को उतारा था मौ’त के घाट

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    Latest Posts

    UPPSC की तैयारी करता था टीडीपीएल का निदेशक रामवीर, जेपीएससी-जेएसएससी के घोटाले का सिंडिकेट बनाने से पहले 3 किरदार क्या करते थे

    September 11, 2026

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.