Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»टीम वर्क से होगा समग्र विकास : वित्त मंत्री
    जोहार ब्रेकिंग

    टीम वर्क से होगा समग्र विकास : वित्त मंत्री

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अध्यक्षता और पलामू सांसद विष्णु दयाल राम की मौजदूगी में सोमवार को सितंबर तिमाही, 2024 की जिला स्तरीय समीक्षा समिति सह परामर्शदात्री समिति की बैठक समाहरणालय में हुई। वित्त मंत्री ने कहा कि इस बैठक का एकमात्र मकसद पलामू का समग्र विकास करना है। यह तभी संभव है जब हम सभी टीम वर्क की भावना के साथ लोगों के कल्याण के लिए काम करें।

    बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण ने सितंबर तक की वार्षिक साख योजना की उपलब्धि, साख जमा अनुपात की उपलब्धि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण, जनधन योजना के तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, झारखंड राज्य कृषि ऋण माफी सहित अन्य योजनाओं पर बिंदुवार समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सभी सेक्टरों को प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि की जानकारी ली।

    वित्त मंत्री ने किसान क्रेडिट कार्ड की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त लक्ष्य 98359 के अनुरूप सितंबर तिमाही तक 16928 किसानों को लाभ दिया गया है। इस आंकड़े में तेजी लाने की आवश्यकता है। साथ ही निर्देश दिया कि योग्य किसानों को केसीसी का लाभ हर हाल में देना सुनिश्चित करें। सांसद विष्णु दयाल राम ने भी दिशा की बैठकों में केसीसी से जुड़ी शिकायतें प्राप्त होने को रेखांकित किया एवं संबंधितों को इस पर गंभीरता बरतते हुए किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदनों का निष्पादन करने की बात कही।

    इसी तरह सीडी रेशियो की समीक्षा के दौरान मंत्री ने कुछ बैंकों द्वारा डिपॉजिट से अधिक एडवांस देने के विषय को रेखांकित करते हुए संबंधितों से रिपोर्ट देने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोन रिकवरी एजेंट्स द्वारा गलत तरीके से लोन की रिकवरी की जाती है। लोन रिकवरी आरबीआई के गाइड लाइन्स के अनुरूप हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। साथ ही मुद्रा लोन के संबंध में मंत्री ने लीड बैंक मैनेजर को प्रखंड स्तर पर इस विषय से संबंधित आम जनों को जागरूक करने की बात कही। इसी तरह उन्होंने अन्य विषयों पट गहन समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये।

    मंत्री ने लाभार्थियों की सूची में महिलाओं के प्रतिशत कितनी है, इसकी जानकारी ली। सभी कॉन्सर्ड लोगों को अगली बैठक में उनके विभाग से लाभान्वित हो रही महिलाओं की जानकारी का प्रतिवेदन के साथ शामिल होने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी सशक्तिकरण की बात होती है। ऐसे में महिलाओं को भी ऋण देकर उनके हाथों को मजबूत बनाने में सहयोग करें। आर्थिकी में महिलाओं की सहभागिता आवश्यक है। इसमें आप सभी बैंक के प्रतिनिधि विशेष ध्यान दें। सांसद वीडी राम ने रामगढ़ के एसबीआई ब्रांच में कैश ट्रांसफर से जुड़े मामले को भी रेखांकित किया गया।

    ये रहे मौजूद

    बैठक में उपायुक्त शशि रंजन, सदर एसडीएम सुलोचना मीणा, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, आरबीआई के प्रतिनिधि, चतरा सांसद प्रतिनिधि, विधायकों के प्रतिनिधि और विभागीय पदाधिकारी सेमत कई बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    Also Read : झारखंड में खुलेंगे 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस : शिक्षा मंत्री

    Team work will lead to holistic development: Finance Minister टीम वर्क से होगा समग्र विकास : वित्त मंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में खुलेंगे 80 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस : शिक्षा मंत्री
    Next Article रांची में नशे के तीन सौदागर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.