Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 लाख से पार
    विदेश

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 लाख से पार

    Team JoharBy Team JoharJune 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या 81 लाख से पार हो गई है और इस वायरस से अब तक 4.40 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 81,34,295 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,40,793 लोगों की मौत हो चुकी है।

    कोविड-19 के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।

    भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 10,667 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,54,065 हो गई है। इसी अवधि में 2,003 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11903 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,55,227 सक्रिय मामले हैं और अब तक 1,86,935 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।

    विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 21,36,208 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,16,905 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 576,334 मरीज इसके संक्रमण से ठीक हो गए है। ब्राजील में अब तक 9,23,189 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 45,241 लोगों की मौत हो चुकी है।

    रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 5,45,458 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,284 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2,98,136 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,969 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

    स्पेन में अब तक 2,44,338 लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2,37,500 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,405 लोगों की मौत हुई है।

    वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 83,265 लोग संक्रमित हुए हैं और 4634 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,94,305 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,547 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,86,839 लोग संक्रमित हुए हैं और 8,800 लोगों की मौत हुई है।

    इसके अलावा पेरू में इस महामारी से अब तक 2,37,156 लोग संक्रमित हुए हैं और 7056 लोगों की मौत हुई है। वहीं तुर्की में कोरोना से अब तक 1,81,298 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4842 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 1,92,439 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 9,065 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।

    मेक्सिको में 18,310 , बेल्जियम में 9663, कनाडा में 8175, नीदरलैंड में 6070, स्वीडन में 4939, इक्वाडोर में 3929, स्विट्जरलैंड में 1939, आयरलैंड में 1706 और पुर्तगाल में 1522 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 1,48,921 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2839 लोगों की मौत हो चुकी है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुशांत को प्रताड़ित करने के आरोप में सलमान समेत आठ पर परिवाद दायर
    Next Article थप्पड़ कांड में भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट गिरफ्तार

    Related Posts

    विदेश

    इजरायली हवाई हमले में ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी मा’रे गए

    June 17, 2025
    विदेश

    कनाडा पहुंचे PM मोदी, ट्रंप ने बीच में छोड़ा G7 सम्मेलन

    June 17, 2025
    विदेश

    तेहरान में भारतीयों के लिए चेतावनी, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.