Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दोगुनी हो जायेगी रांची एयरपोर्ट की यात्री क्षमता, तेजी से चल रहा काम
    जोहार ब्रेकिंग

    दोगुनी हो जायेगी रांची एयरपोर्ट की यात्री क्षमता, तेजी से चल रहा काम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 8, 2025Updated:January 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एयरपोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का 2025 में पूर्ण विस्तार होगा. मिली जानकारी के अनुसार इस कार्य के पूरा होने से यात्रियों की क्षमता दोगुनी हो जाएगी. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर बड़े महानगरों के एयरपोर्ट की तरह यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए इसी माह ही टेंडर हुआ है.

    रांची एयरपोर्ट में वर्तमान में एक समय में 1000 यात्रियों की क्षमता है, जो बढ़कर 2000 यात्रियों की हो जाएगी.  सिक्योरिटी चेक के काउंटर 3 से बढ़कर 8 हो जाएंगे. एयरपोर्ट के अंदर के कॉमर्शियल एरिया में सुविधाएं विश्वस्तरीय होंगी. आगमन -प्रस्थान द्वार के अलावा पार्किंग, बैठने की जगह और एयरलाइंस के काउंटर्स का विस्तार होगा. यात्रियों को बारिश और धूप से बचने की सुविधा होगी. टर्मिनल के बाहर का शेड बनकर लगभग तैयार बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लोगों को हाई प्रोफाइल सुविधाएं मिलेंगी. कैंटीन से लेकर लाइब्रेरी या लाउंज तक का विस्तार किया जाएगा. पार्किंग एरिया में इसी माह बदलाव आएगा. पार्किंग की परेशानी से यात्री को पूरी तरह से छुटकारा मिल जाएगा. सिक्योरिटी चेक के काउंटर्स 8 हो जाएंगे डिपार्चर एरिया डबल हो जाएगा. एयरलाइंस के लिए अभी 16 काउंटर, बढ़कर 38 हो जाएंगे इंट्री गेट 2 हो जाएंगे एिग्जिट गेट भी 2 होंगे. टर्मिनल बिल्डिंग के बाहर शेड का विस्तार लगभग पूरा हो गया है.

    एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर मौर्या ने कहा कि एयरपोर्ट प्रबंधन यात्रियों की सुविधा को लेकर काफी गंभीर है.  यात्रियों की सुविधा का विस्तार किया जा रहा है. एयरपोर्ट में डेवलपमेंट के कार्य जारी हैं. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट में प्रति वर्ष यात्रियों की संख्या बढ़ रही है. 2023-24 में औसतन प्रति दिन 6500 यात्रियों का आना-जाना था. इस वर्ष प्रति दिन 8000 यात्रियों का आना-जाना है.

    86 करोड़ रुपए से बन रहा पैरेलल फ्लाइट ट्रैक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पैरेलल फ्लाइट ट्रैक (टैक्सी ट्रैक) के लिए पिछले साल 86 करोड़ रुपए का टेंडर हो चुका है. एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि पैरेलल टैक्सी ट्रैक बनने के बाद अराइवल और डिपार्चर में गैप 4 से 5 मिनट कम हो जाएगा. अभी गैप 6-7 मिनट का है. इससे रनवे जल्द खाली हो जाएगा और हर दो मिनट के अंतराल पर विमान उतर सकेंगे.

    Also read : लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

    Also read : DGP, DIG और SP पर ASI को करना है केस… मामला जान चौंक जायेंगे आप

    Also read : थमने का नाम नहीं ले रहा शीतलहर का कहर, इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

    Also read : खूंटी के शहरी इलाके में जंगली हाथियों का तांडव… जानिये क्या

    Also read : पिता की अर्थी को कंधा देने सात समंदर पार से लौटीं बेटियां, दी मुखाग्नि

    Also read : महाकुंभ 2025 : संगम में डुबकी लगाएंगे अमिताभ, आलिया ,रणवीर समेत कई सितारे

    2025 Airlines Counter Airport Development Airport Expansion Arrival Gate Birsa Munda Airport Canteen commercial area Departure Area Departure Gate Entry Gate exit gate High-Profile Amenities Library Lounge Metropolitan-Level Facilities Parking Facility Passenger Capacity Passenger Convenience ranchi Security Check Terminal Shed World-Class Facilities आगमन-द्वार इंट्री गेट एग्जिट गेट एयरपोर्ट विकास एयरपोर्ट विस्तार एयरलाइंस काउंटर कैंटीन कॉमर्शियल एरिया टर्मिनल शेड डिपार्चर एरिया पार्किंग सुविधा प्रस्थान-द्वार बिरसा मुंडा एय़रपोर्ट महानगर स्तर की सुविधाएं यात्रियों की सुविधा यात्री क्षमता रांची लाइब्रेरी लाउंज विश्वस्तरीय सुविधाएं सिक्योरिटी चेक हाई प्रोफाइल सुविधाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी के शहरी इलाके में जंगली हाथियों का तांडव… जानिये क्या
    Next Article पुलिस गिरफ्त से भाग रहा युवक तीसरी मंजिल से कूदा, गई जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.