Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 1:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, रामविलास से मांगा इस्तीफा
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, रामविलास से मांगा इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharJune 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। सर्वोच्च न्यायालय के आरक्षण को लेकर टिप्पणी के बाद ‘आरक्षण’ का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। बिहार में विपक्ष सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस अब इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान से इस्तीफा मांग रही है। बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने शनिवार को कहा कि भाजपा आरक्षण विरोधी है, उसे समाप्त करने की साजिश रच रही है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि एक अप्रैल 2018 के आंकड़ों के मुताबिक, देश के 40 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दलितों की संख्या कुल 39 है जबकि कम से कम 169 होनी चाहिए। पिछड़े वर्ग से एक भी प्रोफेसर नहीं है जबकि कम से कम 304 प्रोफेसर होने चाहिए। उन्होंने कहा, रेलवे में ग्रुप ए और बी में कुल अफसर 16,381 हैं जिसमें पिछड़े वर्गो की संख्या महज 1,319 है जबकि सवर्णो की संख्या 11,273 है। इसी तरह केंद्र सरकार के कुल 71 विभागों में ए और बी ग्रुप के पिछड़े अफसरों की संख्या है 51,384 जबकि सवर्णो की संख्या 2,16,408 है।

    ललन कुमार ने कहा कि अगर अभी भी पिछड़े एकजुट नहीं हुए, तो आने वाले समय में उनकी स्थिति और भी बदतर हो सकती है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा की सरकार है, तब तक पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को न्याय नहीं मिल सकता, हमें एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना चाहिए जिसकी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव से करनी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा संविधान को बदलकर मनुवाद को लागू करना चाहती है, जितनी जल्दी ये बात जनता के समझ में आए उतना ही बेहतर है। उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण के मुद्दे पर रामविलास पासवान की नियत साफ है, तो उन्हें तुरंत मंत्री पद से इस्तीफा देकर राजग से नाता तोड़ लेना चाहिए।

    इधर, शुक्रवार को कांग्रेस विधायक अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें आरक्षण बचाओ संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इधर, राजद के अनुसूचित जाति, जनजाति विधायकों ने आरक्षण बचाने को संघर्ष के लिए अलग समिति का गठन किया है। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी टिप्पणी में कहा था कि आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है।

    दरअसल, चुनाव में आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी को बैकफुट पर रखने के इरादे से कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि राहुल गांधी के रहते देश में आरक्षण की व्यवस्था समाप्त नहीं होगी। कांग्रेस ने इस पोस्टर को जारी करते हुए इसे राहुल गांधी को आरक्षण नहीं खत्म होने देंगे अवतार बताया है। इस पोस्टर में भाजपा पर हमला करते हुए लिखा गया है कि बीजेपी के डीएनए में झूठ, धोखा और साजिश है। इसी सप्ताह के शुरुआत में आरक्षण के मुद्दे पर ही कांग्रेस ने एक और पोस्टर जारी किया था और देश में आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने की बात को बीजेपी की साजिश करार दिया था।

    #Bihar News Bjp Congress Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्तनपान से शिशु को कोरोना का खतरा नहीं : डब्ल्यूएचओ
    Next Article प्रशिक्षण की यादों का खजाना आप जीवन भर सँजोये रखेंगे : नरवणे

    Related Posts

    बिहार

    सीएम नीतीश कुमार ने किया 300 करोड़ की नाला परियोजनाओं का शिलान्यास

    August 2, 2025
    बिहार

    बिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा : ऊर्जा सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    बिग बॉस 19 : सलमान खान ने की धमाकेदार अनाउंसमेंट, मनीष कश्यप और तेजप्रताप यादव को मिला बुलावा!

    August 2, 2025
    Latest Posts

    अब Gmail से हजारों ईमेल्स करें एकसाथ डिलीट, जानिए सबसे आसान तरीका

    August 2, 2025

    सीएम नीतीश कुमार ने किया 300 करोड़ की नाला परियोजनाओं का शिलान्यास

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में महिला की संदिग्ध मौ’त, पति फरार

    August 2, 2025

    PM किसान योजना की 20वीं किस्त जारी, 9.70 करोड़ किसानों को मिला फायदा

    August 2, 2025

    बिहार में हरित ऊर्जा को बढ़ावा : ऊर्जा सचिव ने की परियोजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध पूर्णता के निर्देश

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.