Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला
    खूंटी

    जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, एक युवक को पटक-पटक कर मार डाला

    Team JoharBy Team JoharDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है. एक बिछड़े हुए हाथी ने 36 वर्षीय सोहराई उरांव को सूंड से उठाकर नीचे पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान छाता पंचायत के केदली गांव के निवासी सोहराई उरांव के रूप में हुई है. घटनास्थल पर सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों को तुरंत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी और मुआवजे की कागजी प्रक्रिया शुरू करने की बात कही. जानकारी के अनुसार, कर्रा प्रखंड क्षेत्र में हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है.

    वन विभाग की टीम झुंड को कॉरिडोर की ओर भेजने में सफल रही है, लेकिन अब भी दो से चार हाथी क्षेत्र में विचरण कर रहे हैं और किसानों के खेतों में रखे धान और मडुआ को नष्ट कर रहे हैं. मृतक के परिजनों के अनुसार, घटना रात के समय हुई जब सोहराई उरांव खलिहान में रखे मडुआ को पानी से बचाने के लिए तिरपाल से ढकने गया था. इस दौरान उसका सामना हाथी से हो गया, जिसने उसे सूंड से पकड़कर नीचे पटक दिया. परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में सोहराई को अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

     

    आर्थिक सहायता उपकरण बांटना कर्रा प्रखंड कागजी कार्रवाई खूंटी खेतों में नाश पोस्टमार्टम मुआवजा वन विभाग सोहराई उरांव हाथी उत्पात हाथी का हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleINDvsAUS : भारत के लिए सिरदर्द बने टेलएंडर्स, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 333 रनों की बढ़त
    Next Article जिन्दा जल गए 179 लोग, साउथ कोरिया विमान हादसे में 2 ही बच पाए

    Related Posts

    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026
    क्राइम

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…

    June 11, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026

    चक्रधरपुर में महिला का कंकाल मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका पर जांच तेज

    June 11, 2026

    रिम्स-2 के विरोध में मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले लोग, बोले- हम विकास के विरोधी नहीं, लेकिन…

    June 11, 2026

    रामगढ़ में नहीं थम रहा अवैध बालू कारोबार, NGT प्रतिबंध के बाद भी जारी खनन

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.